Cricket

Virat Kohli-Anushka Sharma: फैमिली संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने मांगी ये खास चीज 

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे। इस दौरान उनके दोनों बच्चों को भी उनके साथ देखा गया।

Virat Kohli Anushka Sharma News: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर धार्मिक यात्राओं पर जाते रहते है। बीते सालों में उन्होंने बाबा नीम करोली के कैंची धाम से लेकर वृंदावन के मशहूर प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj)के दर्शन करते देखा गया। वहीं हाल ही में एक बार फिर ये स्टार कपल अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजरी लगाने पहुंचा।

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन

विराट और अनुष्का की इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महाराज के दरबार में पहुँचते ही विराट झुककर उन्हें प्रणाम करते है, जबकि अनुष्का उन्हें दंडवत प्रणाम करती है। इसके बाद अनुष्का महाराज जी से कहती कि, ‘पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे, मुझे लगा था कि पूछूँगी लेकिन वहां जो लोग बैठे थे उन्होंने कुछ न कुछ ऐसा सवाल कर लिया था। मैं तब आपसे मन ही मन बात कर रह थी।”

Related Post

इसके बाद Premanand Maharaj को बताया जाता है कि ये (विराट और अनुष्का) आपका सत्संग सुनते है और उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते है। तभी महाराज कहते है कि जैसे हम साधना करके सबको प्रसन्नता दे रहे है, वैसे ही ये एक खेल से पुरे भारत को प्रसन्नता दे रहे है। अगर ये विजयी होते है तो पुर भारत में पटाखे छुड़ाए जाते है, जश्न मनाय जाता है। ये इनकी (विराट कोहली) साधना है।”

असफलता को लेकर महाराज ने कही ये बात

वहीं विराट कोहली के असफल होने के बारे में प्रेमानंद महाराज ने कहा, “जैसे  15-20 लोग एक खेल से जुड़े होते है तो कंई लोगों के प्रारब्ध उसमें जुड़े होते है। आपके अभ्यास की कमी नहीं है। लेकिन प्रारब्ध उसमें जुड़ा हुआ है। अगर उसमें अशुभ प्रारब्ध ज्यादा जुड़ गया तो आपका अभ्यास पूरा होने पर भी आपको हार का सामना करना पड़ेगा। और अगर अभ्यास पूर्ण है और प्रारब्ध पूर्ण है तो फिर विजय की प्राप्ति होती है।”

असफलता का हमें कैसे सामना करना है ? इसपर महाराज जी कहते है कि, “हमको उस समय भगवान का चिंतन करते हुए धैर्य रखना पड़ेगा। ये बहुत कठिन है क्योंकि असफलता में अगर कोई धैर्यपूर्वक मुस्कुरा कर निकल जाए तो ये बहुत बड़ी बात होती है।”

Anushka Sharma ने प्रेमानंद महाराज से मांगी ये चीज

वहीं इसके बाद अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से कहती है कि, “आप मुझको बस प्रेम भक्ति दे दो।” तभी महाराज जी कहते है कि, ‘ये लोग (विराट और अनुष्का) बड़े बहादुर है, संसार का ये सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुड़ पाना काफी कठिन होता है।”

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Share
Published by
pillar

Recent Posts

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

31 minutes ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

52 minutes ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

14 hours ago

उर्फी जावेद का ट्वीट, बीजेपी नेता चित्रा वाघ को बताया ‘सासु’

Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More

15 hours ago

Sidhu Moose Wala Brother: एक साल का हुआ सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप, बर्थडे पार्टी में पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम 

Sidhu Moose Wala Brother:  दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More

16 hours ago