Site icon www.4Pillar.news

T20 क्रिकेट मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय,जानिए पहले नंबर पर कौन है

रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 336 T20 मुकाबलों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 336 T20 मुकाबलों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं।

बुधवार के दिन आईपीएल 2022 के सीजन के 49 वे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग को 13 रनों से हरा दिया। आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी ने अपनी छठी जीत दर्ज कर ली है। बेंगलुरु की इस जीत में किंग कोहली, आरसीबी के कप्तान फफ डू प्लेसिस, महिपाल और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। विराट कोहली ने  इस मुकाबले में 33 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। ओपनिंग करने आए विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का और 3 चौके जड़े। एक छक्के के दम पर कोहली अब भारत के दूसरे सिक्सर किंग बन गए हैं ।

विराट ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोडा

विराट कोहली t20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इससे पहले सुरेश रैना की t20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे।  कोहली ने 2007 से लेकर 2022 तक 336 मुकाबलों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले विश्व के 23 वे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा विश्व भर में इस मामले में सातवें बल्लेबाज हैं।

धोनी चौथे स्थान पर

सुरेश रैना ने भी 336 मुकाबलों में 325 छक्के लगाए हैं। लेकिन अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 356 मुकाबलों में अब तक 310 छक्के लगा चुके हैं। धोनी टी 20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिस गेल विश्व के नंबर वन बल्लेबाज

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा T20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले प्रथम भारतीय बल्लेबाज हैं। शर्मा 379 मैचों की 366 पारियों में अब तक 429 सिक्सर लगा चुके हैं। वहीं दुनियाभर में टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 463 मुकाबलों की 453 पारियों में अब तक 1056 छक्के जड़ दिए हैं ।

Exit mobile version