4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

T20 क्रिकेट मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास

Virat Indian: रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 336 T20 मुकाबलों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं।

Virat Indian: T20 क्रिकेट मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास

बुधवार के दिन आईपीएल 2022 के सीजन के 49 वे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग को 13 रनों से हरा दिया। आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी ने अपनी छठी जीत दर्ज कर ली है। बेंगलुरु की इस जीत में किंग कोहली, आरसीबी के कप्तान फफ डू प्लेसिस, महिपाल और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। विराट कोहली ने  इस मुकाबले में 33 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। ओपनिंग करने आए विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का और 3 चौके जड़े। एक छक्के के दम पर कोहली अब भारत के दूसरे सिक्सर किंग बन गए हैं ।

विराट ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोडा

विराट कोहली t20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इससे पहले सुरेश रैना की t20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे।  कोहली ने 2007 से लेकर 2022 तक 336 मुकाबलों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले विश्व के 23 वे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा विश्व भर में इस मामले में सातवें बल्लेबाज हैं।

धोनी चौथे स्थान पर

सुरेश रैना ने भी 336 मुकाबलों में 325 छक्के लगाए हैं। लेकिन अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 356 मुकाबलों में अब तक 310 छक्के लगा चुके हैं। धोनी टी 20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिस गेल विश्व के नंबर वन बल्लेबाज

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा T20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले प्रथम भारतीय बल्लेबाज हैं। शर्मा 379 मैचों की 366 पारियों में अब तक 429 सिक्सर लगा चुके हैं। वहीं दुनियाभर में टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 463 मुकाबलों की 453 पारियों में अब तक 1056 छक्के जड़ दिए हैं ।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *