टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का दौड़ लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। कोहली के इस वीडियो पर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विराट कोहली का वीडियो
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह हर दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कस्ते रहते हैं। अब से कुछ देर पहले विराट ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसपर ट्विटर यूजर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग तो उनकी खिंचाई भी कर रहे हैं।
लॉकडाउन इफ़ेक्ट
आपको बता दें पुरे देश में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से क्रिकेट के सभी प्रारूपों पर अगले आदेश तक पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में खिलाडी खर पर ही खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा विराट कोहली हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर प्रायोजित वीडियो शेयर कर सबसे ज्यादा कमाई भी करते हैं। उनकी एक पोस्ट के लिए स्पॉन्सर उन्हें 1 करोड़ 20 या इससे अधिक फीस देते हैं।
Caption this! 💭 pic.twitter.com/YPBeTO5y2g
— Virat Kohli (@imVkohli) June 7, 2020
लोगों के रिएक्शन
अब,विराट ने जो वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, वह खूब वायरल हो रहा है। विराट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ,” कैप्शन दिस। ” जिसके बाद इस ट्वीट पर लोगों के कमेंट की बाढ़ आ रही है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। देखें कुछ मजेदार कमेंट।
मशहूर यूट्यूबर भुवन राम ने लिखा ,” जो लोग बिना मास्क के बाहर घूम रहे हैं ,” कोरोना वायरस उन लोगों को पकड़ रहा है। ” दूसरे यूजर ने लिखा ,’ रन मशीन विराट कोहली। ”
सागर ने लिखा ,” जब आप रिले रेस दौड़ने चाहते हो तो सोशल डिस्टेंसिग भी रखिए। ” इस तरह सागर ने विराट कोहली को कोरोना से बचने की सलाह दी।
Youtube videos with Ads..
— 🇮🇳 رومانا (@RomanaRaza) June 7, 2020
रोमाना रजा नाम की यूजर ने लिखा। एडवरटाइजमेंट के साथ यूट्यूब वीडियो। इस तरह रोमाना ने विराट की खिंचाई की।
अली नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा ,” जब समय इरफ़ान पठान और सोनू सूद बनने का है तो आप कभी डायनासोर तो कभी कंगारू बन रहे हो। ” अली ने इशारों इशारों में प्रवासी मजदूरों की मदद न करने पर विराट कोहली की खिंचाई की। इसके अलावा और भी कई हजार लोगों ने विराट कोहली के ट्वीट पर कमेंट किए हैं। जो उनके ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में देखे जा सकते हैं।





