Site icon www.4Pillar.news

Video : ‘चल छैंया छैंया’ गाने पर मलाइका अरोड़ा ने किया टोटल धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने आईटम सांग्स की वजह से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। फिल्मों में उन्होंने कई आईटम सांग पर डांस किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने आईटम सांग्स की वजह से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। फिल्मों में उन्होंने कई आईटम सांग पर डांस किया है।

आपके याद होगा शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘दिल से’ में मलाइका ने चलती ट्रेन की छत पर ‘चल छैंया छैंया’ गाने पर डांस किया था। येगाना और डांस बहुत फेमस हुआ था।

आज मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी गाने का नए अंदाज में वीडियो शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा इस गाने पर अपनी टीम के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

चल छैंया छैंया मलाइका का पहला आइटम सांग डांस है। इसी डांस की वजह से मलाइका ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई।

आज मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा – वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर ‘छैंया छैंया’पर पूरी टीम के साथ मस्ती। शुक्रिया मेरी पूरी टीम।

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा अपने डांस के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योगा वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

आजकल मलाइका अरोड़ा अर्जुंन कपूर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी चर्चा में हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों 19 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।

Exit mobile version