Sapna Chaudhay: हरिणावीं डांसर सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत स्टेज शो से की थी। सपना के सपनों को उस समय नई उड़ान मिली जब उनको बिग बॉस के घर में जगह मिली।
बिग बॉस में प्रतियोगी रह चुकी सपना को बॉलीवुड में यहीं से जाने का मौका मिला। इससे पहले सपना हरियाणवीं गानों पर डांस किया करती थी।
Sapna Chaudhay के स्टेज शो
सपना ने हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब ,राजस्थान ,यूपी मध्यप्रदेश बिहार में कई स्टेज शो किए। चौधरी जहां भी जाती अदाओं और डांस से सभी को दीवाना बना देती है। बिहार में उनके कार्यक्रम के समय भगदड़ मच गई थी। जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस भगदड़ में एक आदमी की जान भी चली गयी थी।
Sapna Chaudhay का दिलेर मेंहदी के साथ गाना
सपना चौधरी ने मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेंहदी के साथ भी पंजाबी गाने में काम किया है। उनका दिलेर मेंहदी के साथ वीडियो वायरल हुआ था। सपना चौधरी के बारे में खास बात ये है कि जब भी वो कोई नया गाना या वीडियो जारी करती हैं उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जरूर अपलोड करती है.उनके फैन भी टकटकी लगाए देखते रहते हैं। जैसे ही सपना को वीडियो शेयर करती हैं वो मिनटों में लाखों व्यू वाला वीडियो बन जाता है।
Sapna Chaudhay का बंगाली गाने पर डांस
हाल ही में सपना चौधरी ने बंगाली गाने पर एक वीडियो ऐप के जरिए बनाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सपना चौधरी इस वीडियो में फनी डांस करती हुई नजर आ रही है।
View this post on Instagram
आपको बता दें ,सपना चौधरी को बॉलीवुड में भी अच्छी सौहरत मिल रही है। उन्होंने ‘दोस्ती के साइड इफ़ेक्ट’फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसको दर्शकों ने खूब संद किया।






