4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक इन सेलेब्स ने जताया दुख 

Satish Wave:बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो  गया है। सतीश के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं कंई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया है।

Satish Wave:सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। अभिनेता ने 66 साल की उम्र में अंतिम साँस ली। सतीश कौशिक के चाहने वालों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वे अब हम सब के बीच नहीं रहे है। दरअसल एक दिन पहले तक वे बिलकुल ठीक थे और उन्होंने अपने दोस्तों और कुछ करीबियों के साथ होली का जश्न मनाया था।

वहीं अब सतीश कौशिक के यूं अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कंगना रनौत, अक्षय कुमार और सलमान खान सहित कंई सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने सतीश कौशिक के साथ एक  तस्वीर शेयर करे हुए लिखा, ‘चंदा मामा चले गए। सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मिस्टर एंड मिसेज खिलाडी के सेट पर वे जो हंसी लाए थे उसके लिए उन्हें बहुत याद करूँगा। मुझे यकीन है कि वे स्वर्ग में भी सभी को हसाएंगे। ओम शांति।’

सलमान खान

सलमान खान ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, ‘हमेशा उन्हें प्यार किया और उनका सम्मान किया और वे जैसे इंसान थे उन्हें उसके लिए हमेशा याद करूँगा। उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार वालों को शक्ति। RIP सतीश जी।’

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, ‘इस बुरी खबर के साथ जागी… वे मेरे सबसे बड़े चीय लीडर थे। एक सफल अभिनेता और निर्देशक। सतीश कौशिक जी पर्सनली भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे। उन्हें बहुत  याद किया जाएगा। ओम शांति।’

 प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, ‘ओम शांति सतीश सर। पापा और आप हमेशा की तरह बाते करते और हँसते रहेंगे जैसा आप हमेशा करते थे। आपको बहुत याद किया जाएगा। हमारे जीवन में इतनी सारी हँसी लाने के लिए धन्यवाद। परिवार को प्यार, प्रार्थना और शक्ति।’

इन सितारों ने भी किया याद

 

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *