Site icon www.4Pillar.news

क्या है कोरोनावायरस का नया वेरिएंट BF.7 ? जानिए इससे जुडी खास बातें

Coronavirus के नए वेरिएंट BF.7 को देखते हुए IMA ने लोगों से विदेश यात्राओं को टाल देने का सुझाव दिया है।

Coronavirus के नए वेरिएंट BF.7 को देखते हुए IMA ने लोगों से विदेश यात्राओं को टाल देने का सुझाव दिया है।

चीन से आगरा लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। 40 वर्षीय व्यक्ति दो दिन पहले ही आगरा लौटा था। उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है और घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। आगरा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा है कि उसके परिवार वालों और संपर्क में आने वालों का टेस्ट होगा। आपको बता दें , चीन में कोरोना बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते भारत सरकार ने चीन सहित पांच देशों से आने वाले लोगों का RTPCR अनिवार्य कर दिया है। जापान , चीन , हांगकांग , दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से आने वालों का यह टेस्ट होगा। यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे क्वारंटीन होना होगा।

वहीँ , भारतीय चिकित्सा परिषद ने कोरोना के नए वेरिएंट BA.5.2.1.7 को देखते हुए सुझाव देते हुए कहा है कि विदेश यात्राओं को टाल देना चाहिए। शादी समारोहों और रैलियों को टाल देना चाहिए। ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

क्या है BF.7 वेरिएंट ?

ओमीक्रॉन के कई सब वेरिएंट हैं। ( BA.1 , BA.2 , BA.3 )  और BA.7 भी अब नया वेरिएंट बन गया है। यह नया वेरिएंट एक खास म्यूटेशन R346T से बना है। BF.7 रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देकर संक्रमण फ़ैलाने में सक्षम है। खास म्यूटेशन के कारण BF.7 पर एंटीबाडी का असर नहीं होता है। चीन में कोरोना के हालत बिगड़ने में सबसे ज्यादा BF.7 का हाथ है। BF.7 में संक्रमण फ़ैलाने की क्षमता सभ वेरिएंट से ज्यादा है। एक BF.7 संक्रमित व्यक्ति 18 लोगों को संक्रमति कर सकता है।

BF.7 के लक्षण

बता दें , कोरोनावायरस के खतरे के को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश के सभी अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल कराने का ऐलान किया है।

Exit mobile version