Site icon www.4Pillar.news

Health Tips: बढ़ गई है तोंद ? मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बढ़ता हुआ वजन ने केवल कई परेशानियों का कारण होता है बल्कि कई गंभीर बिमारियों को भी जन्म देता है। इस लिए अपने मोटापे को कंट्रोल करना जरूरी होता है।

बढ़ता हुआ वजन ने केवल कई परेशानियों का कारण होता है बल्कि कई गंभीर बिमारियों को भी जन्म देता है। इस लिए अपने मोटापे को कंट्रोल करना जरूरी होता है।

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान कम देते हैं। ऐसे में मोटापा सहित कई गंभीर बीमारियां झकड़ लेती हैं। अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आप अपनी जीवन शैली में बदलाव कर इससे छुटकारा पा सकते हैं।

मोटापा बढ़ने का कारण

इंसान का वजन तब बढ़ता है जब वह अपनी सेहत पर ध्यान देना कम कर देता है। अपने खान-पान और जीवन शैली पर ध्यान न देना भी मोटापा बढ़ने का कारण बन जाता है। शरीर का वजन बढ़ना न केवल आपको परेशान करता है बल्कि कई गंभीर बिमारियों को भी दावत देता है।

वजन घटाने के तरीके

पानी का सेवन

शरीर का वजन कम करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। एक स्वस्थ इंसान को दिन भर में कम से कम 8 लीटर पानी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहेगा और मोटापा भी कंट्रोल में रहेगा।

अच्छी नींद लें

अगर भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो आपके शरीर पर इसका असर नजर आता है। दिन भर थकान महसूस होती है। नींद पूरी न होने के कारण मोटापा बढ़ता है। इस लिए रात में 6 से 8 घंटे तक की नींद लेना जरूरी है।

सुबह का नाश्ता

आमतौर पर कई लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। जब आप सुबह सोकर उठते है तो रात्रि के भोजन के बाद और सुबह के नाश्ते के समय में लगभग 8-10 घंटे का गैप हो जाता है। ऐसे में शरीर को सुबह ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। अगर सुबह का नाश्ता सही समय पर न लिया जाए तो इसका शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। जोकि मोटापा सहित अन्य बिमारियों को जन्म देता है। इस लिए सुबह का नाश्ता करना बहुत जरूरी है

कसरत करना

सुबह के समय या फिर दिन में कभी भी व्यायाम करना जरूरी होता है। कसरत न करने के कारण शरीर शिथिल हो जाता है और मोटापा बढ़ने लगता है। इस लिए कम से कम 30 मिनट तक कसरत करना चाहिए।

संतुलित भोजन

शरीर का मोटापा कम करने के लिए हरी पट्टीदार सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। गरिष्ठ भोजन शरीर का संतुलन बिगाड़ देता है। तला हुआ भोजन कम खाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह जानकारी पाठको को मोटापे के प्रति जागरूक करने के लिए दी गई है। वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट्स से राय लें।

Exit mobile version