Whatsapp: अमेरिका की इंस्टैंट मैसेजिंग कंपनी Whatsapp अब अपने प्लेटफार्म पर कई नए फीचर जोड़ने जा रही। जिसमें यूजर्स दो जीबी तक की फाइल्स को ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिन 32 लोगों को वॉयस कॉल ग्रुप में जोड़ पाएगा।
Whatsapp का नया फीचर
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने गुरुवार के दिन कहा कि ग्रुप वॉयस कॉल में 32 लोगों के जुड़ने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अब उपभोक्ता 2 GB तक की फाइल को ट्रांसफर कर सकेंगे। पहले यह सुविधा 1 GB तक थी। जबकि इस समय मोबाइल कॉल में आठ लोगों को एक साथ जोड़ने की सुविधा है।
Whatsapp ग्रुप चैट
इन दोनों सुविधाओं के अलावा व्हाट्सएप, एडमिन को ग्रुप चैट में किसी भी संदेश को किसी भी समय डिलीट करने की अनुमति देगा। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि डिलीट की गई सामग्री किसी भी मेंबर को दिखाई नहीं देगी।
बिना इंटरनेट के चलेगा Whatsapp
फेसबुक और व्हाट्सएप के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में कहा ,” हम व्हाट्सएप पर ग्रुप में नए फीचर्स जोड़ रहे हैं। जिसमें प्रतिक्रिया , 2 GB तक की फाइल शेयरिंग और 32 लोगों का ग्रुप कालिंग शामिल है। ” इससे पहले ‘WhatsApp के नए फीचर्स के साथ चैटिंग करना होगा पहले से मजेदार और आसान ‘ की जानकारी दी थी।
- ये भी पढ़ें : Divyastra Mk3 launched: स्वदेशी जेट इंजन से भरी पहली उड़ान
- Flex by Google Pay Credit Card: भारत में लॉन्च! लाइफटाइम फ्री, ऐसे करें अप्लाई
- Bilibili ग्लोबल लॉन्च: चीन का यूट्यूब चैलेंजर
- Aaj ka surya grahan 2026: जानिए समय, कारण, धार्मिक मान्यताएं और सच्चाई
- Apple iPhone के लिए भारतीयों में बढ़ रहा है क्रेज, जानिए वजह,रेट और फीचर्स

