Health

मोबाइल लैपटॉप और टीवी देखते समय जब थक जाएं आंखें तब घर पर ऐसे करें इलाज

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में लोग समय बिताने के लिए मोबाइल लैपटॉप और टीवी को अधिक देख रहे हैं। जिसका सीधा असर आंखों पर पड़ रहा है। जिससे आंखों में थकान महसूस होने के साथ-साथ जलन भी होती है। आइए,जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से आप घर पर ही इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

अगर उपरोक्त कारणों से आंखों में जलन या दर्द महसूस हो रहा है तो सबसे पहले ताजे पानी से आंखों को साफ कर लें उसके बाद निम्न तरीके अपनाएं।

घरेलू उपाय

रुई का इस्तेमाल

साफ़ कॉटन के दो फाहों को ठंडे पानी में डालकर भिगो लें। इसके बाद इनको थोड़ा निचोड़ कर दोनों आंखों पर रख लें। 20 रखा रहने के बाद हटा दें। आंखों को आराम मिलेगा।

Related Post

खीरा

आंखों में जलन और थकान को दूर भगाने के लिए खीरा बहुत ही गुणकारी है। खीरे को बर्फ या फ्रिज में ठंडा कर लें। इसके बाद इसके स्लाइस काटकर दोनों आंखों पर रख लें। 15-20 मिनट तक रखा रहने दें। उसके बाद हटा दें। आंखों को साफ और सूखे कपड़े से साफ करें ,आराम मिलेगा।

गुलाबजल

कई सौंदर्य प्रसाधनों में गुलाब जल का इस्तेमाल होता है। गुलाब जल से आंखों की थकान और जलन को भी दूर किया जा सकता है। जरूरत अनुसार गुलाब जल को कॉटन की मदद से आंखों पर लगाएं ,20 मिनट बाद आंखों को साफ कर लें। राहत मिलेगी।

आलू

आमतौर पर आलू का इस्तेमाल सब्जी या समोसा बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन आंखों को राहत देने में भी एक कम चमत्कारी नहीं है। एक आलू को कद्दूकस कर लें ,इसके बाद इसको फ्रिज में रख दें ,ठंडा होने के बाद आंखों के चारों तरफ लगाएं। सुख जाने के बाद धो लें ,आराम मिलेगा।

ध्यान रहे ये सिर्फ घरेलू उपाय हैं। आंखों किसी भी समस्या के लिए ज्यादा लापरवाही न बरतें। आंखों की किसी भी बीमारी संबंध में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।ये भी पढ़ें : ये हैं शादी के बाद दूसरे लोगों के साथ संबंध बनने के मुख्य कारण

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

2 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

4 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

6 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

20 hours ago