National

जब ऐश्वर्या राय के घर पर आधी रात को पहुंच गए थे सलमान खान, खूब किया था हंगामा

Happy Birthday Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलुरु में हुआ था। आइये जानते हैं पूर्व विश्व सुंदरी के जन्म दिन पर उनसे जुडी कुछ ख़ास बातें।

पूर्व Miss World ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 50 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलुरु में हुआ था। 50 की होने के बाद भी  ऐश्वर्या राय के चाहने वालों की कमी नहीं है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। 9वीं कक्षा से मॉडलिंग शुरू कर चुकी ऐश ने आमिर खान के साथ 1993 में पेप्सी की एड की थी। उनकी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक की चर्चा होती रहती है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। ऐश्वर्या राय बच्चन के 50 वे जन्मदिन पर जानते हैं उनके और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से जुड़ा एक मशहूर किस्सा।

ऐश्वर्या राय के घर पहुंचे सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बात उन दिनों की है जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिलेशनशिप में थे। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें बहुत चर्चा में रही। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली और सलमान खान आज भी अविवाहित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ऐश्वर्या राय संग शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या राय ने सल्लू मियां के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। ऐश के इनकार से भाईजान नाराज हो गए और 2001 में वह ऐश्वर्या राय के घर पहुंच गए और खूब हंगामा किया।

ऐश्वर्या के पिता ने दर्ज कराया था केस

ऐश्वर्या राय अपने परिवार के साथ 11 वीं मंजिल पर रहती थीं। दबंग खान गुस्से में ऐश के घर पहुंच गए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए दरवाजा पीटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सलमान खान ने बिल्डिंग से कूदने की धमकी दी थी। आधी रात में शुरू हुआ ये हंगामा सुबह तीन बजे तक चलता रहा। सलमान की इस हरकत पर ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय नाराज हो गए और उन्होंने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत की। ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ गैर आपराधिक केस दर्ज कराया था।

क्यों किया था हंगामा ?

सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था। सलीम खान ने कहा,” उस दिन सलमान खान ऐश्वर्या राय को लगातार फोन कर रहे थे। लेकिन जब ऐश्वर्या राय ने फोन नहीं उठाया तो वह उनके घर पहुंच गए थे। घर का दरवाजा नहीं खुलने पर उसने हंगामा किया था।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *