शाहिद कपूर को 9 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार, घर ले आए थे लड़की का फोटो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बचपन से ही इश्क-मिजाज हैं। इस बारे में पिता राजेश खट्टर ने मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब शाहिद कपूर महज 9 साल के थे तब उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था।

शाहिद कपूर के पिता का नाम पंकज कपूर है। अभिनेता की मां नीलिमा अजीम ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की है। राजेश खट्टर ने एक चैट शो के दौरान शाहिद कपूर के साथ बिताए 11 सालों को याद किया। उन्होंने बताया कि वह उनके पिता समान थे। चैट शो में राजेश खट्टर ने शाहिद कपूर के बारे में एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब शाहिद कपूर मात्र नौ साल के थे तब उन्हे एक लड़की पसंद आ गई थी। वह उस लड़की का फोटो घर लेकर आ गए थे। राजेश खट्टर ने बताया कि उस समय वह ये सोच कर डर गए थे कि कहीं शाहिद उस लड़की के साथ शादी तो नहीं करना चाहते हैं।

ईशान खट्टर के पिता हैं राजेश

राजेश खट्टर अभिनेता ईशान खट्टर के पिता हैं और शाहिद कपूर की मां के दूसरे पति हैं। खटटर ने राजेश कनन के साथ इंटरव्यू में बताया ,” उसके स्कूल में एक लड़की पढ़ती थी। वह उसे बहुत पसंद करता था। शाहिद उस लड़की का फोटो घर ले आया था। यह देखकर मुझे गुस्सा भी आया और मैं डर भी गया था। मैं समझ नहीं पा रहा था कि इस समस्या से कैसे निपटूं। मुझे लगा कि कहीं शाहिद उस लड़की के साथ शादी करने वाला तो नहीं है। फिर उसकी मां ने मुझे समझाया कि ‘ऐसा नहीं होता। फोटो ही तो है। रहने दो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।”

पिता ने किया खुलासा

राजेश खट्टर ने आगे कहा ,” उस समय मैं कुछ और ही सोच रहा था। लड़का इतना हैंडसम है फिर लड़की कौन है ?” उन्होंने शाहिद कपूर की पढ़ाई का जिक्र करते हुए कहा ,” वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छे नहीं थे। शाहिद ने एक बार ही 80 फीसदी अंक हासिल किए थे। वो उस समय जब उन्होंने डांस अकादमी में दाखिला लिया था। क्योंकि हम दोनों ने उसके सामने यह शर्त रखी थी कि अकादमी में दाखिला तभी होगा जब 80 प्रतिशत नंबर आएंगे। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8984 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “शाहिद कपूर को 9 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार, घर ले आए थे लड़की का फोटो

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री