आमतौर पर लोग बुरी नजर से बचने के लिए अपने घर के बाहर नींबू मिर्ची लटकाकर रखते है। परंतु इन दिनों नींबू के दाम इतने बढ़ गए है कि आम आदमी के लिए नींबू तक खरीदना मुश्किल हो रहा है।

नींबू के बढ़े दाम तो लोगों ने बुरी नजर से बचने के लिए मिर्ची के साथ लहसुन को लटकाया, ये फोटो देख सोशल मीडिया यूजर ने दिए मजेदार रिएक्शन 

आमतौर पर लोग बुरी नजर से बचने के लिए अपने घर के बाहर नींबू मिर्ची लटकाकर रखते है। परंतु इन दिनों नींबू के दाम इतने बढ़ गए है कि आम आदमी के लिए नींबू तक खरीदना मुश्किल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है, जिसे देखकर अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने भी एक ऐसी ही तस्वीर साझा कि है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख लोग बड़े ही मजेदार रिएक्शन दे रहे है।

लहसुन ने ली नींबू की जगह

IPS अधिकारी रूपिन शर्मा ने जो तस्वीर साझा कि है, उसमे देखा जा सकता है कि किसी व्यक्ति ने बुरी नजर से बचने के लिए अपने घर के बाहर नींबू की जगह (लहसुन) और मिर्ची लटका रखी है। गौरतलब है कि इन दिनों नींबू के दाम इतने बढ़ गए है कि आम आदमी के लिए नींबू तक खरीदना मुश्किल हो गया है। देश के कंई हिस्सों में नींबू 250-400 रूपए प्रति किलो तक बिक रहा है।

आईपीएस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बढ़ती महंगाई को देखते हुए नींबू की जगह लहसुन को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया। लहसुन ने आज कार्यभार ग्रहण किया।’ यहां देखिए पोस्ट-

सोशल मीडिया यूजर ने यूं किया रिएक्ट

नींबू की जगह लहसुन-मिर्ची को देखकर लोग खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पाए।  यह तस्वीर देख लोग ने बड़े ही मजेदार रिएक्शन दिए। आप भी देखिए-

https://twitter.com/Pankajdev8111/status/1514849209480257536?s=20&t=B8pq8Y2IBZharAIGz0pDXA

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top