Sai Dhanshika संग एक्टर विशाल ने रचाई सगाई

Vishal Krishna Reddy fiance Sai Dhanshika:तमिल सुपर स्टार विशाल कृष्णा रेड्डी और एक्ट्रेस साईं धंशिका ने सगाई कर ली है। सगाई विशाल के 48वे जन्मदिन पर हुई।

एक्टर विशाल ने साईं संग रचाई सगाई

तमिल अभिनेता विशाल (Vishal Krishna Reddy) और साई (Sai Dhanshika) ने साझा रूप से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई का एलान किया है। सगाई समारोह विशाल के चेन्नई स्थित अन्ना नगर आवास पर आयोजित किया गया। सगाई समारोह में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए।

Vishal Krishna Reddy और Sai Dhanshika की इंस्टा पोस्ट

दोनों संयुक्त रूप से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर ये खुशखबरी दी है। एक्टर विशाल कृष्णा रेड्डी (Vishal Krishna Reddy) ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,”हमारे परिवार की मौजूदगी में आज साईं धंशिका के साथ आज मेरी सगाई हुई। पॉजिटव और धन्य महसूस कर रहा हूँ। ”

दोनों की दोस्ती 15 साल पहले शुरू हुई थी जो रिश्तों में बदल गई। इसी वर्ष मई महीने में अपनी फिल्म योगी दा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। दोनों  की शादी सितंबर 2025 के शुरू में होने की योजना है। विशाल और साईं को उनके फैन और सेलेब्रिटीज बधाइयां दे रहे हैं।

कौन है साईं धंशिका

Sai Dhanshika भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। साई मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करती हैं। उन्होंने कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई हैं। साईं का जन्म 20 नवंबर 1989 तमिलनाडु के थंजावुर में है था। उन्होंने 2006 में थिरुडी फिल्म से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें 2009 में पेरानमई फिल्म से असली पहचान मिली थी। अभिनेत्री अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्हें 2016 में फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट स्पोर्टिंग अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

साई धंशिका की उल्लेखनीय फ़िल्में- अरावान, मांजा वेलु, एंगा अम्मा रानी, उद्घर्षा और लाबम हैं।

 

विशाल और साईं धंशिका की टोटल नेट वर्थ और शिक्षा

साईं धंशिका की टोटल नेटवर्थ 10 करोड़ के करीब है। जबकि विशाल कृष्णा रेड्डी की नेट वर्थ 125 करोड़ रुपए बताई गई है। विशाल विजुअल कम्युनिकेशंस में ग्रेजुएट हैं। जबकि साईं धंशिका स्कूलिंग डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई से | परफॉर्मिंग आर्ट्स से संबंधित ग्रेजुएशन।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top