कौन हैं यूएस आर्मी की कैप्टन साइमा दुर्रानी

भारतीय मूल की Saima Durrani अमरीकी सेना (US Army) में Captain हैं। उनके पूर्वज यूपी के रामपुर और लखनऊ के रहने वाले हैं। राजस्थान के महाजन में भारतीय सेना और यूएस आर्मी के बीच चल रहे युद्ध अभ्यास में साइमा दुर्रानी ने हिस्सा लिया।

Who is Captain Saima Durrani ?

Captain Saima Durrani ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा,” मैं भारत पहली बार आई हूँ। मुझे यहां आकर बहुत ख़ुशी हुई। भारतीय सेना और अमेरिकी आर्मी के बीच चल रहे संयुक्त युद्ध अभ्यास में हिस्सा होना  बहुत अच्छा रहा। ” इसके आलावा साइमा दुर्रानी ने अपने पूर्वजों के यूपी स्थित रामपुर और लखनऊ का भी जिक्र।

भारत और अमेरिकी आर्मी के बीच वर्तमान में साझा युद्ध अभ्यास चल रहा है। यह युद्ध अभ्यास राजस्थान के महाजन की फायरिंग रेंज में चल रहा है। दोनों सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास 9 सितंबर 2024 को शुरू हुआ था और यह आज यानि 22 सितंबर को समाप्त हो जाएगा।

अमेरिकी सैन्य अधिकारी कैप्टन साइमा दुर्रानी ने भी इस युद्ध अभ्यास में हिस्सा लिया। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में साइमा दुर्रानी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और लखनऊ शहर से अपने पारिवारिक संबंधों के बारे में विस्तार से बताया।

Captain Saima Durrani ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया ,” मैं भारत में पहली बार आई हूँ। मैं यहाँ आकर बहुत खुश हूँ। मेरा जन्म अमेरिका में हुआ है जबकि मेरा परिवार यूपी के लखनऊ और रामपुर से ताल्लुक रखता है। ”

Captain Saima Durrani के भारत से पारिवारिक संबंध

अमेरिकी सेना में सिविल मामलों की अधिकारी, कैप्टन साइमा दुर्रानी भारतीय सेना और यूएस आर्मी के बीच चल रहे संयुक्त युद्ध अभ्यास में अहम भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में वह इस आर्मी एक्सरसाइज का हिस्सा हैं।

Captain Saima Durrani के परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि

साइमा दुर्रानी ने पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में बताया,” मेरे माता पिता पेशे से डॉक्टर हैं। जो 1960 के दशक में अमेरिका में चले गए थे। मेरे परिवार की पिछली  पांच पीढ़ियां भारतीय सेना में सेवा दे चुकी हैं। मेरे दादाजी पंजाब रेजिमेंट में सेवारत थे।

Captain Saima Durrani के अलावा मेजर आकांक्षा राजपूत ने शेयर किया अनुभव

वहीं, भारतीय मूल की अमेरिकी सैन्य अधिकारी साइमा दुर्रानी के अलावा भारतीय सेना में सेवारत मेजर आकांक्षा राजपूत ने दो देशों की सेनाओं के बीच चल रहे युद्ध अभ्यास के बारे में अपना अनुभव साझा किया।

कोर ऑफ़ इंजीनियरिंग की सदस्य मेजर आकांक्षा राजपूत ने कहा,” हमारा मुख्य कार्य काउंटर-IED तकनीकों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय थलसेना के समर्थन के लिए, बाधाओं को हटाना है। हमने यूएस आर्मी के साथ इसी तरह के कई अभ्यास किए। ”

देखें Captain Saima Durrani का वीडियो

भारत-यूएस आर्मी युद्ध अभ्यास 2024

यूएस आर्मी और भारतीय सेना के बीच चल रहे सैन्य युद्ध अभ्यास में कई महत्वपूर्ण चीजें देखी गईं। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी एक ब्यान में कहा कि भारत और अमेरिका की महिला सैनिक इस युद्ध अभ्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। भारत और अमेरिका के 1200 के करीब सैनिक इस युद्ध अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा,” इस इस युद्ध अभ्यास का मकसद दोनों देशों की सेनाओं को आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित करना है। इस युद्ध अभ्यास के माध्यम से दोनों सेनाओं के सैनिक अपनी सहनशक्ति और मारक क्षमता को बढ़ा रहे हैं।

US Army और Indian Army द्वारा राजस्थान स्थित महाजन फायरिंग रेंज में संयुक्त युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। जहां दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए संयुक्त अभ्यास कर रही हैं।

सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इंडियन आर्मी के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर और अपाचे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *