परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं आई बहन प्रियंका चोपड़ा, माँ मधु चोपड़ा ने किया खुलासा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी में उनके सभी फैमिली मेंबर्स और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए लेकिन परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनकी शादी में नहीं आई। वहीं अब प्रियंका की माँ ने इसकी वजह बताई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। राघव और  परिणीति ने बीते दिन राजस्थान के उदयपुर में साथ फेरे लिए। इस शादी में उनके सभी फैमिली मेंबर्स, करीबी रिश्तेदार और कुछ राजनेता भी शामिल हुए लेकिन परिणीति की बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हुई। वहीं अब एक्ट्रेस की माँ ने उनके शादी में शामिल न हो पाने की वजह बताई है।

परिणीति चोपड़ा की शादी में इसलिए नहीं आ पाई प्रियंका चोपड़ा

दरअसल उदयपुर में शादी अटैंड करने के बाद Priyanka Chopra की माँ मधु चोपड़ा वापिस लौट रही थी। इस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा की प्रियंका जी शादी में क्यों नहीं आई। इस पर मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका काम में बीजी है इसलिए वो नहीं आ पाई।

इसके अलावा जब पैपराजी ने पूछा कि परिणीति शादी के जोड़े में कैसी  लग रही थी। इस सवाल पर उन्हों कहा की परिणीति वैसे ही खूबसूरत है और अच्छी लग रही थी।

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को दिया आशीर्वाद

वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीरों में राघव और परिणीति एकदम शाही अंदाज में नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो दोनों ने अपनी शादी का लुक काफी सिंपल रखा। परिणीति  ने अपनी शादी में बेज कलर का लहंगा पहना था और  दुप्पट्टे पर उन्होंने अपने दूल्हे राजा का नाम भी लिखवाया था। वहीं राघव चड्डा इस दौरान क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर दोनों  को बधाई दी है। वहीं परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी दोनों को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रियंका ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी दुआएँ हमेशा आपके साथ है।’

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9011 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं आई बहन प्रियंका चोपड़ा, माँ मधु चोपड़ा ने किया खुलासा 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री