Yaroslava Mahuchikh ने बुडापेस्ट में रचा इतिहास। यूक्रेन की स्टार एथलीट में महिलाओं के हाई जंप इवेंट में 1.99 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता।
Yaroslava Mahuchikh becomes high jump world champion
यूक्रेन की स्टार एथलीट यारोस्लावा महुचिख ने महिलाओं की हाई जंप में एक नया इतिहास रच दिया है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 11 सितंबर 2026 को खेले गए पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप (World Athletics Ultimate Championship 2026) के फाइनल में महुचिख ने 1.99 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह टूर्नामेंट का पहला ही संस्करण है, और महुचिख इसकी पहली महिला हाई जंप चैंपियन बनी हैं।
ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर महुचिख के लिए यह जीत बुडापेस्ट में दूसरी बड़ी सफलता है। 2023 में इसी शहर में उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड टाइटल जीता था।
Yaroslava Mahuchikh को गोल्ड: रजत और कांस्य पदक किसे मिला ?
ऑस्ट्रेलिया की निकोला ओलिसलेगर्स (Nicola Olyslagers) ने 1.95 मीटर की जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए मुकाबला बराबरी पर छूटा। ऑस्ट्रेलिया की एलेनोर पैटरसन (Eleanor Patterson) और सर्बिया की एंजेलिना टोपिच (Angelina Topić) , दोनों ने 1.91 मीटर की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। यूक्रेन की ही इरीना हेराशचेंको इसी ऊंचाई के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
Yaroslava Mahuchikh ने जीत के बाद 2.04 मीटर की कोशिश
खिताब पक्का होने के बाद महुचिख ने बार को 2.04 मीटर पर रखवाया। ताकि 2026 सीज़न में अपने ही बनाए बेस्ट मार्क में सुधार कर सकें। लेकिन तीन प्रयासों में वे इसे पार नहीं कर सकीं। ठंडी और नम शाम में महुचिख अपनी मशहूर हरी स्लीपिंग बैग में आराम करती दिखीं। यह आदत उनकी पहचान बन चुकी है, जिसे वे प्रयासों के बीच खुद को शांत रखने के लिए इस्तेमाल करती हैं।
जीत के बाद महुचिख ने कहा कि उन्हें इस ट्रॉफी को हाथ में लेने का सपना था और अब वे इसे अपने डायमंड लीग कप्स के साथ यूक्रेन ले जाना चाहती हैं।
World Athletics Ultimate Championship 2026 टूर्नामेंट के बारे में
वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप हर दो साल में आयोजित होने वाला नया इनविटेशनल इवेंट है। जिसमें केवल टॉप रैंक के एथलीट हिस्सा लेते हैं। इस बार कुल इनाम राशि 1 करोड़ डॉलर रखी गई थी। जिसमें हर इवेंट के विजेता को 1,50,000 डॉलर मिले। महुचिख की यह जीत यूक्रेनी एथलेटिक्स के लिए एक और गर्व का पल है, खासकर युद्ध के हालात के बीच देश के लिए मिली इस सफलता का महत्व और बढ़ जाता है।

