Yo Yo Honey Singh's Thumka song created panic on YouTube after its release:Video

यो यो हनी सिंह के ठुमका गाने ने रिलीज होते यूट्यूब पर मचाया तहलका:Video

पंजाबी गानों से पुरे वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने वाले यो यो हनी सिंह एक और नया गाना ठुमका रिलीज हो गया है। हनी सिंह के इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Yo Yo Honey Singh

रॉक स्टार Yo Yo Honey Singh अपने बेहतरीन गानों और डांस के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। यही वजह है यो यो हनी सिंह का कोई भी गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाता है।

Yo Yo Honey Singh को मिला आइफा अवॉर्ड

हाल ही में यो यो हनी सिंह को बॉलीवुड मूवी ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए आइफा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को पाने के बाद यो यो हनी सिंह अपने ‘ठुमका’ गाने के जरिए दमदार वापसी की है।

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम,पुलकित सम्राट और अरशद वारसी की वाली फिल्म ‘पागलपंती’ बहुप्रतीक्षित ‘ठुमका’ गाना रिलीज हो गया है। हनी सिंह के इस गाने को देखने के बाद आप भी ठुमके लगाना शुरू कर देंगे।

यूट्यूब पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि आज शनिवार के दिन रिलीज होते ही इस गाने को कुछ ही घंटों में 1,074,968 बार देखा जा चूका है।

टी-सीरीज

इस गाने को 110 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग इस गाने पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस गाने को म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। गाने के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य हैं।

अनीस बज़्मी के निर्देशन में बन रही पागलपंती फिल्म के लिए ठुमका गाने को यो यो हनी सिंह ने गाया है। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ,कृष्ण कुमार ,कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं। पागलपंती फिल्म में जॉन अब्राहम,अनिल कपूर इलेना डिक्रूज ,अरशद वारसी ,पुलकित सम्राट,कृति खरबंदा ,उर्वशी रौतेला  सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

टिप्पणियां

“यो यो हनी सिंह के ठुमका गाने ने रिलीज होते यूट्यूब पर मचाया तहलका:Video” को एक उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *