Site icon www.4Pillar.news

आलिया भट्ट के इस गाउन की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

आलिया भट्ट के इस गाउन की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2019 में काफी खास अंदाज में पहुंची। इस अवॉर्ड नाइट में मलाइका अरोड़ा कृति सनोन ,भूमि पेडनेकर ,शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान ,सुरवीन चावला ,पूजा हेगड़े , राधिका आप्टे ,सोनाली बेंद्रे , शिबानी दांडेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ विक्की कौशल ,कार्तिक आर्यन और शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।


वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2019 नाइट में आलिया भट्ट डिजाइनर माइकल कॉस्टलो के मेटालिक वन शोल्डर गाउन में दिखी। आलिया के गाउन के साथ-साथ उनका हेयर स्टाइल भी काफी सुंदर लगा रहा था। आलिया भट्ट के इस डिजाइनर गाउन की कीमत 5500 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 4 लाख रुपए है। इतनी कीमत में एक आम आदमी एक कार भी खरीद सकता है।


लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि आलिया भट्ट ऐसे महंगे गाउन में दिखी हों। साल 2017 में भी आइफा अवॉर्ड के दौरान आलिया भट्ट जुहैर मुराद के स्ट्रेपलेस गाउन में पहुंची थी। जिसकी कीमत 23 लाख रुपए से भी ज्यादा थी।

Exit mobile version