Android Studio software: Smart TV में बदल जाएगा आपका Laptop, ऐसे करें इंस्टाल

Android Studio software: अगर आप भी अपने लैपटॉप को स्मार्ट टीवी में बदलना चाहते हैं तो Android Studio software को डाउनलोड कर लें। इसे इंस्टाल  करने के बाद आपका लैपटॉप स्मार्ट टीवी बन जाएगा।

बहुत सारी कंपनियां अपने कर्मचारियों से घर बैठे काम करवा रही है। वर्क फ्रॉम होम का चलन कोरोना वायरस महामारी के बाद बढ़ गया है। जिसके बाद लैपटॉप एक जरूरी उपकरण बन गया है। दफ्तर के काम के अलावा लैपटॉप का इस्तेमाल पढ़ाई, जानकारियां जुटाने और मनोरंजन के लिए भी किया जाता है।

लैपटॉप को टीवी कैसे बनाएं

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप लैपटॉप पर टीवी की तरह सभी प्रोग्राम देख सकते हैं। यदि नहीं जानते हैं तो हम आपको को बताने जा रहे हैं कि कैसे लैपटॉप को स्मार्ट टेलीविज़न में बदला जा सकता है। आपको सिर्फ इंटरनेट से एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके इंस्टाल करना होगा। उसके बाद आपका डिवाइस स्मार्ट टीवी बन जाएगा।

Celebritiy Master Chef: तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना और दीपिका कक्कड़ सहित ये सितारे टीवी पर खाना पकाते आएँगे नजर, देखिए वीडियो 

 Android Studio software डाउनलोड करें

यह सॉफ्टवेयर बिल्कुल फ्री है। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूत नहीं है। आपको सिर्फ गूगल पर Android Studio software सर्च करना होगा और उसके बाद इसे अपने लैपटॉप में इंस्टाल करना होगा।

ऐसे करें इंस्टाल

  • गूगल पर Android Studio software सर्च करें।
  • डाउनलोड करें।
  • इसके बाद एंड्रॉइड स्टूडियो सॉफ्टवेयर को अपने लैपटॉप में इंस्टाल करें।
  • इंस्टाल होने के बाद सॉफ्टवेयर आपकी होम स्क्रीन पर नजर आएगा।
  • सॉफ्टवेयर को लॉन्च करें।
  • More विकल्प पर जाएं।
  • वर्चुअल डिवाइस विकल्प चुनें।
  • अब न्यू वर्चुअल डिवाइस क्रिएट करें।
  • लेफ्ट साइड में बहुत विकल्प नजर आएंगे , इनमें से आप टीवी का चयन करें।
  • स्क्रीन रेसोलुशन का चयन करें और नेक्स्ट नेक्स्ट पर क्लिक करें।

इस तरह आपका लैपटॉप स्मार्ट टीवी बन जाएगा। जिसकी मदद से आप लैपटॉप पर टीवी के सभी प्रोग्राम देख सकते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top