Dhruv Rathi: Bigg Boss OTT 2 में होगी युट्यूबर ध्रुव राठी की एंट्री

Bigg Boss OTT 2 में होगी युट्यूबर ध्रुव राठी की एंट्री, बनेंगे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, एल्विश यादव को देंगे टक्कर

Dhruv Rathi: बिग बॉस ओटीटी 2 बढ़ते दिनों के साथ मजेदार होता जा रहा है। शो में हाल ही में युट्यूबर एल्विश यादव और आशिका भाटिया की एंट्री हुई है।

Dhruv Rathi: Bigg Boss OTT 2 में होगी युट्यूबर ध्रुव राठी की एंट्री

अब ध्रुव राठी शो में नजर आने वाले हैं। एल्विश यादव आशिका भाटिया और ध्रुव राठी कंटेंट क्रियेटर हैं। एल्विश शो में एंट्री करने के बाद चर्चा में हैं। घर में सभी के साथ एल्विश का झगड़ा हो चूका है। अब एल्विश को टक्कर देने के लिए ध्रुव राठी की शो में एंट्री होने जा रही है।

मशहूर युट्यूबर ध्रुव राठी भी शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करने वाले हैं। इस बारे में बिग बॉस ओटीटी नाम के ट्वीटर हैंडल पर दी गई है। हालांकि, न तो शो मेकर्स और न ही खुद ध्रुव राठी ने इस बारे कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कौन है ध्रुव राठी  ?

ट्वीट में लिखा,” वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले धुर्व राठी को पूरा समर्थन। उत्साहित।अब असली सिस्टम हैंग करेगा बेस्ट रोस्टर धुर्व राठी भाई। ” आपको बता दें, हरियाणा के रहने वाले ध्रुव राठी ने यूट्यूब पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर कंटेंट बनाकर लोकप्रियता हासिल की है। राठी विश्व की  फेमस न्यूज़ एजेंसी बीबीसी के लिए भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं ध्रुव राठी रविश कुमार के समय में एनडीटीवी पर भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने रविश कुमार कई शो में हिस्सा लिया।

फैन फॉलोइंग

ध्रुव राठी के यूट्यूब पर 11.8  सब्सक्राइबर्स हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.7  मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर पर 1.6 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। ध्रुव राठी भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले युट्यूबर्स में से एक हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं।

बिग बॉस ओटीटी का समय दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। शो की शुरुआत में पूजा भट्ट, मनीषा रानी ,साइरस ब्रोचा, बेबीका धुर्वे, अविनाश सचदेव,पुनीत सुपरस्टार, अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, फलक नाज,आकांक्षा पूरी, आलिया सिद्दीकी, जद हदीद और पलक पुसरवानी सहित 12 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। शो चार हफ्ते पुरे कर चूका है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top