Yuki Bhambri: परिवार, शिक्षा, करियर, टेनिस रिकॉर्ड और नेट वर्थ

Yuki Bhambri: परिवार, शिक्षा, करियर, टेनिस रिकॉर्ड और नेट वर्थ

Yuki Bhambri Tennis Records and Net Worth: युकी भांबरी भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाडी हैं। वे जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन रह चुके हैं। नीचे युकी भांबरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

Yuki Bhambri का जन्म कब हुआ ?

युकी भांबरी का जन्म 4 जुलाई 1992 को नई दिल्ली में हुआ। वे वर्तमान में 33 वर्ष के हैना कर अमेरिका के फ्लोरिडा में रहते हैं। वे हाल ही में डबल्स मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Yuki Bhambri का परिवार

युकी भांबरी के पिता एक डॉक्टर हैं। उनकी माँ इंदु भांबरी एक गृहिणी हैं। युकी अपने परिवार में सबसे छोटे सदस्य हैं। उनकी दो बहने हैं। जिनके नाम अंकिता और सना भांबरी हैं। उनके चचेरे भाई-बहन प्रतीक भांबरी और प्रेरणा हैं। सभी भाई बहन पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं।

Yuki Bhambri की शिक्षा

टेनिस खिलाडी युकी ने दिल्ली के मथुरा रोड पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। स्कूली टाइम में वे औसत छात्र थे। उन्होंने पढ़ाई और टेनिस में संतुलन रखा।

युकी का टेनिस करियर

Yuki Bhambri: परिवार, शिक्षा, करियर, टेनिस रिकॉर्ड और नेट वर्थयुकी भांबरी ने 6 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। वे 2008 में पेशेवर टेनिस खिलाडी बने। वे 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जूनियर टेनिस जीतने वाले पहले भारतीय बने और जूनियर वर्ल्ड नंबर 1 रहे। उनकी 2018 में सिंगल्स में रैंकिंग 83 रही। लेकिन चोटों के कारण उनका डबल्स पर फोकस शिफ्ट हो गया। डबल्स में करियर हाई रैंकिग वर्तमान में 20 है।

युकी भांबरी के रिकॉर्ड (Yuki Bhambri Tennis Records)

  • डबल्स रिकॉर्ड : 8 ATP फाइनल्स में 4 खिताब जीते
  • मल्लोर्का (2023)
  • बवेरियन : 2024
  • गस्टाड 2024
  • दुबई 500  (2025)
  • चैलेंजर्स में 19 सिंगल्स और 17 डबल्स टाइटल्स

युकी भांबरी ने डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने एशियन गेम्स 2014 में दो कांस्य पदक जीते। सिंगल्स में 6 ग्रैंड स्लैम मख्य ड्रा में हिस्सा लिया लेकिन कोई जीत नहीं।

युकी भांबरी के पुरस्कार

उन्हें 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल के लिए AITA से 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिला। उन्हें दिल्ली सरकार ने 5 लाख के पुरस्कार से सम्मानित किया। वे जूनियर ऑरेंज बाउल विजेता हैं।

Yuki Bhambri Net Worth

2025 तक युकी भांबरी की टोटल नेट वर्थ 1.47 मिलियन डॉलर है। जो एंडोरस्मेंट, प्राइज मनी और विज्ञापनों से आती है। युकी अविवाहित हैं। उनकी गर्ल फ्रेंड या पत्नी के बार में कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top