युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर पत्नी धनाश्री वर्मा ने बड़े ही खास अंदाज में अपने पति युजवेंद्र चहल को जन्मदिन की बधाई दी है।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। युजवेंद्र के बर्थडे पर उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा ने खास अंदाज में अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। धनाश्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये एक फोटो शेयर करके चहल को जन्मदिन की बधाई दी।
धनाश्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जब आप दयालु,मददगार,विनम्र और निःस्वार्थ होने और उन गुणों को कुछ गंभीर कौशल के साथ आगे ले जाने कि बात करते हैं तो वह मिस्टर युजवेंद्र चहल हैं। आप में अपने रुतबे को लेकर कोई अहंकार नहीं है। इस स्तर तक पहुंचना और यह मुकाम हासिल करना कोई आसान नहीं है। आप लोगो और देश के लिए जो करते हैं वह कमाल है। आपका दिल बहुत बड़ा है। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है….. मुझे हमेशा आप पर बहुत गर्व है। हैप्पी बर्थडे।”
दिसम्बर 2020 में हुई थी चहल और धनाश्री की शादी
युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा अपने फैंस के बीच काफी फेमस कपल हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। आप को याद दिला दे कि युजवेंद्र और धनाश्री पिछले साल दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे हैं।
आप को बता दे कि चहल की पत्नी धनाश्री एक फेमस यूट्यूबर भी हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर डांस वीडियो अपलोड करती रहती हैं। फैंस को उनकी डांसिंग वीडियो काफी पसंद आती हैं। इसके अलावा धनाश्री पेशे से एक डेंटिस्ट भी हैं।