Chahal-Dhanashree Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा का तलाक हो गया है।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा शादी के 4 साल बाद अलग हो गए है। बता दे कि ये कपल पिछले दो साल से अलग रह रहा था। इनके तलाक का मामला (Chahal-Dhanashree Divorce) बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में चल रहा था और आज फानली दोनों का डिवोर्स हो गए है। दोनों आज अपने तलाक की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। सबसे पहले चहल को अपने वकीलों के साथ कोर्ट जाते हुए देखा गया, वहीं इसके बाद धनाश्री भी कोर्ट पहुंची।
युजवेंद्र चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने न्यूज़ एजेंसी ANI के साथ बातचीत में उनके तलाक की पुष्टि की है। वकील ने कहा कि तलाक हो गया है और शादी टूट गई है। इसके साथ ही कहा जा रह है कि दोनों के बीच 4.75 करोड़ रूपए की एलिमनी पर सेटेलमेंट हुआ है।
बता दे कि चहल और धनाश्री वर्मा की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। चहल ने एक ऑनलाइन डांस क्लास ज्वाइन की थी, जिसमें वे डांस सीखा रही थी। बीते साल क्रिकेटर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने धनाश्री को कैसे प्रपोज किया था।
उन्होंने धनाश्री से कहा था कि ”मैं आपसे शादी करना चाहता हूँ, मैं डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहता।” उन्होंने आगे बताया मैं तब 30 साल का था। धनाश्री ने मेरे प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने कहा था कि मैं पहले आपसे मिलना चाहती हूँ। हम इससे पहले कभी मिले नहीं थे। इसके बाद हम दोनों मुंबई में मिले और उसने शादी के लिए हाँ कर दी।”
बता दे कि धनाश्री वर्मा ने वैसे तो डेंस्टिस्ट की पढ़ाई की है लेकिन उन्होंने डॉक्टर न बनकर फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर, यूट्यूबर और एक्टर बनना पसंद किया। आज सोशल मीडिया पर उनके मिलियन में फॉलोवर्स है।
Kangana Ranaut Offers: कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कभी… Read More
Neena Gupta Award: अभिनेत्री नीना गुप्ता को हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी का बेस्ट स्पोर्टिंग… Read More
Demonetisation House:8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। नोटबंदी के… Read More
Dhanashree Verma New Song: तलाक के कुछ समय पहले धनाश्री वर्मा का बेवफाई वाला नया… Read More
Coronavirus BF7: COVID 19 के नए वेरिएंट BF.7 को देखते हुए IMA ने लोगों से… Read More
Nysa Devgan Party: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल… Read More