बेरोजगार दीपक के खाते में आए 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए

Deepak ग्रेटर नोएडा के दनकौर गांव में रहता है। दीपू के बैंक अकाउंट में 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए जमा होने का मैसेज आया। 29 वर्षीय दीपक बेरोजगार है।

Deepak के खाते में जमा हुए 1 अरब से भी ज्यादा

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दनकौर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेरोजगार युवक दीपक के खाते में 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। दीपक अपने बैंक अकाउंट में 36 डिजिट की रकम देखकर चौंक गया। ये राशि दीपक उर्फ़ दीपू के कोटक महिंदा बैंक अकाउंट में जमा हुई।

कौन है दीपक जिसके खाते में जमा हुई इतनी बड़ी रकम

29 वर्षीय दीपक एक बेरोजगार युवक है। हाल ही में उसके माता पिता का निधन हुआ है। उसने दो महीने पहले ही दनकौर के कोटक महिंद्रा बैंक में अकाउंट खुलवाया था। वह UPI के जरिए छोटे मोटे लेन देन करता था। उसके खाते में इतनी बड़ी रकम जमा हुई है। उसके खाते में 10,01,35,60,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,290 रुपए जमा हुए। इस खबर ने पुरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

1 अगस्त 2025 को दीपक के फोन पर बैंक से मैसेज आया। जिसमें 36 अंकों की राशि जमा होने की बात कही गई। इतनी बड़ी राशि देखकर वह खुद और स्थानीय लोग हैरान रह गए।

बैंक और पुलिस की प्रतिक्रिया

अगले दिन जब Deepak बैंक पहुंचा तो उसको बताया गया कि उसका खाता फ्रिज कर दिया गया है। बैंक ने इस राशि के स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ग्रेटर नोएडा की  दनकौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग भी मामले की जांच कर रहा है।

दीपक के अकाउंट कैसे आए इतने पैसे ?

पुलिस के अनुसार, यह राशि NAVI UPI एप पर एक तकनीकी खराबी के कारण आई है। बताया गया कि यूपीआई में तकनीकी ग्लिच आया है। हालाँकि, जब दीपक ने फ़ोन पे के जरिए अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक किया तो उसे शून्य राशि दिखाई दिया।

आयकर विभाग इस राशि के स्रोत की जांच कर रहा है। जबकि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जाँच कर रही है।

ऐसा एक अन्य मामला

इससे पहले ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक मृत महिला के बैंक अकाउंट में  1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपए जमा हुए थे। इस मामले में भी बैंक ने खाता फ्रिज कर दिया था। जांच में यह राशि तकनीकी त्रुटि के कारण जमा होना पाई गई थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top