National

Happy Diwali: अमावस्या के कारण 2 दिन मनाई जाएगी दिवाली। जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Diwali and Amavasya: देश भर में दिवाली का पर्व आज बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार दो दिन अमावस्या के कारण दिवाली दो दिन मनाई जाएगी।

Diwali 2024

दिवाली से एक दिन पहले प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2024 मनाया गया। जिसमें 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस बार दिवाली का जश्न डबल है। क्योंकि 2024 की दिवाली दो दिन मनाई जा रही है। इस बार 31 दो दिन अमावस्या होने के कारण आज यानि 31 अक्टूबर और 1  नवंबर 20224 को दिवाली मनाई जाएगी।

Amavasya और Diwali

काशी विश्वनाथ मंदिर मंदिर न्यास के प्रमुख नागेंद्र पांडे के अनुसार अमावस्या 31 अक्टूबर को अपराह्न 03:52 बजे शुरू होगी । अमावस्या 1 नवंबर 2024 को शाम 06:16 बजे समाप्त होगी। 31 अक्तूबर की सारी रात अमावस्या रहेगी। क्योंकि हिंदुओं का यह पर्व रात्रि में मनाया जाता है। इसलिए 31 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजा और स्थिर लग्न में ही लक्ष्मी पूजन का विधान है।

Diwali का शुभ मुहूर्त

दिवाली का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को शाम 06:27 से 08:23 बजे तक है। मुहूर्त का समय 1 घंटा 57 मिनट है। ये भी पढ़ें, Miss Universe India Rhea Singha अयोध्या रामलीला में निभाएंगी माता सीता का रोल, वीडियो

दो दिन Diwali

कुछ विद्वानों और हिंदू धर्म के पंडितों के अनुसार, 1 नवंबर की रात को व्यापिनी अमावस्या होगी। ऐसे में एक नवंबर को सूर्यास्त होने के बाद शाम 06:16 बजे तक अमावस्या ही है। ऐसे में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।

Diwali की पूजा विधि
  • सबसे पहले पुरे घर की साफ सफाई कर लें। इसके साथ ही घर में पूजा स्थल को साफ कर लें।
  • पूजा स्थल के पास लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछा लें।
  • माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को पूजा स्थल पर विराजमान करें।
  • एक सिक्का पूजा स्थल पर रखें।
  • पहले भगवान गणेश की पूजा करें इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • पूजन के लिए देसी घी का दीपक जलाएं।
  • अन्य दीपकों में सरसों का तेल डालकर जलाएं।
  • घर की देहरी और अन्य स्थानों पर सरसों के तेल के दिये जलाएं।

अस्वीकरण: पुरे भारत के अलग अलग हिस्सों में दिवाली की पूजा और मनाने की विधि थोड़ी बहुत अलग होती है। ऐसे में आप दिवाली को अपनी परंपरा के अनुसार मनाएं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *