Press "Enter" to skip to content

उम्र में 26 साल बड़ी 48 वर्षीय टीचर को दिल दे बैठा 22 साल का छात्र,रचाई शादी

Student Teacher: मोहम्मद अहमद डेनियल अली की उम्र 22 साल है। जबकि उसकी पत्नी की आयु 48 साल है। उम्र में 26 साल का अंतर होने के बाद भी अहमद ने जमीला मोहम्मद से शादी रचाई।

Student Teacher Love Story

इंटरनेट पर एक कपल की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों की उम्र में 26 साल का अंतर है। युवक की उम्र 22 वर्ष है जबकि उसकी पत्नी की आयु 48  साल है। पत्नी पहले उसकी स्कूल तीसर हुआ करती थी। स्कूल में ही दोनों की मुलाकात हुई थी। युवक ने अपनी टीचर को प्रपोज किया। यह लव स्टोरी मलेशिया की है।

खबर मलेशिया की है

मलेशिया के एक न्यूज़ पोर्टल वर्ल्ड ऑफ़ बज्ज युवक का नाम मोहम्मद अहमद डेनियल अली है। वहीँ उसकी 48 वर्षीय पत्नी का नाम जमीला मोहम्मद है। वर्ष 2016 में जब अहमद हाई स्कूल में पढ़ रहा था तब जमीला उसकी टीचर हुआ करती थी। जमीला मलय भाषा पढ़ाती थी।

स्कूल टाइम में अहमद को जमीला का स्वभाव बहुत अच्छा लगा। वह अपने छात्रों का ध्यान रखती थी। हालांकि , जब डेनियल बड़ी कक्षा में हुआ तो जमीला से उसका संपर्क टूट गया। लेकिन किस्मत ने उन्हें दोबारा फिर मिलाया। स्कूल टाइम में अहमद को जमीला पसंद आने लगी थी।

हैप्पी बर्थडे मैसेज

एक दिन जमीला ने डेनियल के बर्थडे पर उसको हैप्पी बर्थडे मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच  चैटिंग होने लगी। इसी दौरान अहमद ने जमीला को प्रपोज कर दिया। लेकिन जमीला ने अहमद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। क्योंकि मोहम्मद अहमद उम्र में उससे बहुत छोटा था। मोहम्मद अहमद डेनियल अली लगातार जमीला मोहम्मद को मनाने की कोशिश करता रहा।

मोहम्मद अहमद ने जमीला का घर खोज कर उससे मिला फिर अपने दिल की बात कह दी। दोनों के बीच काफी बातें हुई। आखिर में जमीला शादी के लिए मान गई। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार वालों की सहमति से निकाह कर लिया।

जमीला और अहमद ने एक मस्जिद में निकाह किया। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। बताया जा रहा है कि जमीला 2007 में अपने पहले पति से अलग हो गई थी। उसके बाद उसने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। फ़िलहाल कपल हंसी-ख़ुशी से अपना जीवन जी रहा है।

More from World NewsMore posts in World News »

One Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *