Nora Fatehi

Nora Fatehi पर 3 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi के खिलाफ ड्यून्स एविएशन ने मानहानि का मामला दायर किया है। नोरा फतेही के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर की एक  अदालत में केस दर्ज किया गया है।

Nora Fatehi के खिलाफ ड्यून्स एविएशन ने दायर किया मुकदमा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या डांस वीडियो नहीं, बल्कि एक चार्टर्ड विमान को लेकर उनके सोशल मीडिया पोस्ट हैं। एविएशन कंपनी ड्यून्स एविएशन ने उनके खिलाफ गांधीनगर की अदालत में 3 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि का केस दायर कर दिया है।

ड्यून्स एविएशन का Nora Fatehi के खिलाफ आरोप क्या है ?

कंपनी का आरोप है कि Nora Fatehi ने दिसंबर 2025 में मुंबई से जयपुर की उड़ान के दौरान उनके Cessna Citation CJ2 चार्टर्ड विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। इन वीडियो में उन्होंने विमान को “टॉय प्लेन”, “लेगो एयरप्लेन” और “मिनीएचर” जैसे शब्दों से संबोधित किया। एक वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह ऐसा लगता है जैसे अमेजन से ऑर्डर किया गया खिलौना प्लेन हो।

ड्यून्स एविएशन का कहना है कि नोरा के 4.6 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स होने की वजह से ये टिप्पणियां तेजी से फैलीं। कंपनी का दावा है कि इसके बाद उनके बुकिंग में 15-20 फीसदी की गिरावट आई और कैंसलेशन बढ़ गए। ड्यून्स एविएशन ने इसे अपनी इमेज, गुडविल और बिजनेस को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। कंपनी ने इन बयानों को “बेपरवाह, गैर-जिम्मेदाराना और बिना किसी खास  तकनीकी जानकारी के” करार दिया है।

Nora Fatehi से कंपनीं की मांगें

मुकदमे में कंपनी ने 3 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के साथ-साथ मांग की है कि नोरा तुरंत उन पोस्ट और वीडियो को हटाएं, जिनमें विमान का जिक्र है। साथ ही पब्लिक क्लेरिफिकेशन भी जारी करें। एविएशन कंपनी का दावा है कि विमान पूरी तरह DGCA सर्टिफाइड, एयरवर्थी और वैध परमिट के तहत चलाया जा रहा था। यह उड़ान के लिए उपयुक्त साइज का था।

Nora Fatehi केस की अगली सुनवाई

ये केस अप्रैल 2026 में गांधीनगर सिविल कोर्ट में दायर किया गया था। कोर्ट ने नोरा को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 25 सितंबर 2026 को सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में तय है। फिलहाल मामला रिप्लाई स्टेज पर है। नोरा फतेही की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • ये भी पढ़ें :

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top