Ankit Gupta संग ब्रेकअप पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी

प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-‘आगे बढ़ना पड़ता है’ 

प्रियंका चाहर चौधरी और Ankit Gupta अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में है। वहीं अब प्रियंका ने खुद इन सब पर चुप्पी तोड़ी है।

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) टीवी के मशहूर कपल्स में से एक है। इस जोड़ी को कलर्स के सीरियल उडारियाँ से काफी फेम मिला था। इस शो में दोनों की केमस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं इसके बाद दोनों सलमान खान के रियलिटी शो बिग बोस 16 में नजर आए थे। इस शो में भी प्रियंका और अंकित ने अपनी खट्टी-मीठी नोकझोंक से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। बिग बोस के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था और सोशल मीडिया पर ये एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

क्या सचमुच हो गया Ankit Gupta और प्रियंका का ब्रेकअप ?

बता दे कि कुछ दिनों पहले खबर आई कि प्रियंका और अंकित का ब्रेकअप हो गया है। जब एक इंटरव्यू के दौरान अंकित से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं अब प्रियंका ने एक IANS के साथ बातचीत में अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने जो भी कहा उसे उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है।

बदलाव अच्छा होता है- प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, “बदलाव अच्छा है और इवॉल्व (विकसित) होने के लिए मूव ऑन करना जरुरी है। मेरा मानना है कि इवॉल्व होना हमेशा अच्छा होता है और बदलाव हमेशा अच्छे होते है। इवॉल्व होने के लिए आगे बढ़ना पड़ता है। इसलिए निश्चित रूप से बदलाव अच्छा है फिर चाहे वो रिश्ते में हो या फैशन में।” प्रियंका के इस स्टेटमेंट को फैंस उनके और अंकित के ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे है।

अंकित ने प्रियंका संग शो करने से किया मना

बता दे अंकित गुप्ता ने एक तो अपने ब्रेकअप पर चुप्पी साध रखी है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने प्रियंका के साथ अपकमिंग शो करने से भी मना कर दिया है। बता दे कि प्रियंका और अंकित सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो में साथ नजर आने वाले थे। परंतु ब्रेकअप की खबरों के बीच उन्होंने ये शो करने से भी मना कर दिया है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *