प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर, पति निक जोनास को मिस कर रही एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी मालती के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपने पति निक जोनास को खूब मिस कर रही है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही है। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म के क्रू संग मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में PC की बेटी मालती मैरी भी उनके साथ नजर आ रही है।
बेटी मालती के साथ ट्विनिंग करते दिखी प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में प्रियंका ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी लाड़ली मालती संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों माँ-बेटी ट्विनिंग करते नजर आ रही है। सामने आई फोटो में PC कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही है, जबकि इस दौरान मालती को उनकी गोद में बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘Her, मिस यू निक जोनास।’
‘द ब्लफ’ के क्र संग मस्ती करते दिखी प्रियंका
प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ के क्रू के साथ नजर आ रही है। सामने आए वीडियो में सभी को यॉट पर मस्ती करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “जब भी मैं किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करती हूँ तो मेरे लिए ये जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि इसे बनाने में जो लोग एकसाथ काम करने वाले है वो शीर्ष स्तर के हों। हम अपने परिवारों और घरों से दूर, इतना समय साथ बितातें हैं, सोचतें है, खातें है और उस कला में साँस लेते है जिसमें हम योगदान दे रहें है। यह तब और भी आसान हो जाता है, जब आपके आसपास रहने वाला हर व्यक्ति खुशी, समर्पण और अपनी कला में सर्वश्रेष्ठ हो। यह ऐसा ही मसहूस होता है।”