बिपाशा बसु ने पहली बार दिखाया बेटी देवी का चेहरा, मलाइका अरोड़ा से लेकर अभिषेक बच्चन तक सेलेब्स ने यूं लुटाया प्यार 

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने पहली बार अपनी बेटी ‘देवी’ का चेहरा दुनिया को दिखाया है। बिपाशा और करण ने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसपर सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर बीते साल 2022 में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। हालाँकि बिपाशा और करण ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया की नजरों से छिपा का रखा था। हालाँकि अब लंबे इंतजार के बाद  उन्होंने अपने बेटी के चेहरे से पर्दा उठा दिया है। हाल ही में बिपाशा-करण ने अपनी बेटी देवी सिंह ग्रोवर (Devi Singh Grover) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। देवी की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब प्यार लुटा रहे है।

बिपाशा बसु-करण ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

दरअसल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक कोलैब इंस्टग्राम पोस्ट शेयर कर्त हुए अपनी बेटी देवी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में नन्ही सी देवी पिंक कलर की ड्रेस पहने और हेयरबैंड लगाए काफी क्यूट दिख रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड, मैं देवी हूँ।’

सेलेब्स ने यूं लुटाया देवी पर प्यार

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर देवी पर प्यार बरसाया है। अभिषेक बच्चन ने कमेंट करते हुए लिखा ‘गॉड ब्लेस।’ मलाइका अरोड़ा ने लिखा, ‘OMG, भगवान नन्ही देवी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।’ सुरभि ज्योति ने लिखा, ‘ये तो बिलकुल परी जैसी है।’ राजीव आदित्या ने लिखा, ‘awww ये कितनी क्यूट है। गॉड ब्लेस।’ इसके आलावा भी करणवीर बोहरा, आरती सिंह और काजल अग्रवाल सहित ढेरों सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं फैंस भी नन्ही देवी की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री