Independence Day 2024 : देशभक्ति के रंग मे डूबे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन से लेकर कार्तिक आर्यन तक सेलेब्स इन सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंई बॉलीवुड सितारों देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। इसके साथ ही कंई स्टार्स ने अपने फैंस को भी आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएँ दी है।

आज 15 अगस्त 2024 को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा रहा है। आजादी के इस पर्व पर आम से लेकर खास तक हर कोई इंसान देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहे है। वहीं कंई फिल्मी सितारे भी बड़े हर्सोल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाते नजर आए। इसके साथ ही कंई स्टार्स ने सोशल मीडीया पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।
अमिताभ बच्चन ने Independence Day पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की अनेक शुभकामनाएँ।’

अक्षय कुमार ने भी आजादी के इस त्यौहार पर अपने फैंस को विश किया है। उन्होंने लिखा,”हमारा झंडा सदैव ऊँचा रहे और हमारा दिल गर्व से भरा रहे। हमारी स्वतंत्रता को नमन। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिंद।’

अनुपम खेर ने स्वतंत्रता दिवस पर उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया है,जिनके कठिन संघर्षों के बाद हमें आजादी मिली। एक्टर ने लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने-पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है, उन्हें याद रखना बेहद जरुरी है। जय हिंद जय भारत।’

कंगना रनौत ने भी कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए आजादी के पर्व की बधाई दी है इन तस्वीरों में एक्ट्रेस तिरंगा लहराते हुए नजर आ रही है।

कार्तिक आर्यन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरी मातृभूमि को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं भले ही सात समंद्र दूर हूँ लेकिन आप जहां भी होते हो वहां से भारत की भावना,धैर्य और गौरव को महसूस कर सकते हो। भारत केवल एक नाम नहीं है बल्कि ये एक एहसास है जो हमेशा हमारे दिलों को गर्व से भर देता है। जय हिंद।’

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *