4pillar.news

Jheel Mehta Wedding: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू ने रचाई शादी, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखी झील मेहता 

जनवरी 1, 2025 | by pillar

TMKOC actress jheel mehta ties the knot withe her long time boyfriend aditya dube

Jheel Mehta Wedding: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता ने शादी  कर ली है। हाल ही में उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

Jheel Mehta Wedding Video: मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदर निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। झील ने भले ही अब पर्दे से दुरी बना ली हो लेकिन इंस्टाग्राम पर अक्सर वे अपनी लाइफ से जुड़े अपडेटस शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से सगाई की थी। वहीं अब यह कपल शादी के बंधन में बंध गया है।

Jheel Mehta ने आदित्य दुबे संग रचाई शादी

हाल ही में झील मेहता और आदित्य दुबे की शादी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग का लहँगा पहने दुल्हन के लुक में नजर आ रही है। वहीं उनके दूल्हे राजा आदित्य को ऑफ वाइट कलर की शेरवानी में देखा जा सकता है।

इमोशनल हुए दूल्हे राजा

अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को अपनी दुल्हन बने देख आदित्य दुबे काफी इमोशनल हो गए। इस दौरान उनकी आँखों में आंसू देखे जा सकते है।

Jheel Mehta Wedding: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू ने रचाई शादी

बता दे कि झील और आदित्य काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं ये कपल 28 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गया है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

यह भी देखें: TMKOC की सोनू ने समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में किया मंगेतर को प्रपोज,  देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

अब क्या काम करती है झील मेहता ?

बता दे कि झील मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का किरदार निभाया था। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। हालाँकि अब उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब वे अपना फैमिली बिजनेस संभालती है।

RELATED POSTS

View all

view all