ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, जानिए इससे जुडी अहम बातें

Tariff on India:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। टैरिफ एक तरह का टैक्स होता है जो आयातित और निर्यातित वस्तुओं पर लगता है।

टैरिफ का मतलब (Tariff Meaning )

टैरिफ एक तरह का टैक्स होता है, जो किसी देश द्वारा आयात निर्यात पर लगाया जाता है। इसे सीमा शुल्क और अंग्रेजी में Custom Duty भी कहा जाता है। टैरिफ का उद्देश्य दूसरे देशों से आयातित वस्तुओं को महंगा कर स्थानीय उद्योगों को सरंक्षण देना होता है। इससे किसी देश पर आर्थिक दबाव भी डाला जा सकता है। वहीं, सरकारी राजस्व में वृद्धि होती है।

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का मतलब है कि भारत से अमेरिका निर्यात होने वाली वस्तुओं पर 50 फीसदी शुल्क लागू होगा। जिसमें पहले से मौजूद 25% टैरिफ के ऊपर और 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। इससे भारतीय वस्तुएं अमेरिकी बाजार में महंगी हो जाएंगी। जिससे उनकी मांग और पर्तिस्पर्धा पर असर पड़ सकता है।

Tariff on India: यूएस का भारत पर 50% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित होने वाली वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह टैरिफ दो चरणों में लागू होगा। पहले चरण के तहत 25 फीसदी टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू हो चूका है। दूसरा टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। जिसके बाद कुल 50% टैरिफ हो जाएगा।

ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ लगाने का मुख्य कारण भारत का रूस से तेल खरीदना बताया है। जिसे अमेरिका ने खुद की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। यूएस ने यह कदम रूस यूक्रेन संघर्ष और रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के संदर्भ में उठाया है। अमेरिका भारत पर रुसी तेल का आयात कम करने का दबाव बना रहा है।

किन किन चीजों पर लगाया गया टैरिफ
  1. फार्मास्युटिकल्स
  2. रत्न और आभूषण
  3. टेक्सटाइल और परिधान
  4. इलेक्ट्रॉनिक्स और सौर उपकरण
  5. ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स
  6. स्टील और कैमिकल्स
  7. पेट्रोलियम उत्पाद
  8. समुद्री उत्पाद
  9. इंजीनियरिंग सामान
  10. MSME
अमेरिका को निर्यात करने वाली प्रमुख भारतीय कंपनियां
  • सन फार्मा
  • डॉ रेडिज लैबोट्रीज
  • सिप्ला
  • टाइटन कंपनी
  • राजेश एक्सपोर्ट्स
  • अरविंद लिमिटेड
  • विक्रम सोलर
  • अडानी सोलर
  • टाटा मोटर्स
  • भारत फोर्ज
  • टाटा स्टील
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • आईटी सर्विसेज
  • इनफ़ोसिस
  • विप्रो

Tariff on India: टैरिफ का भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव ?

भारत अमेरिका को लगभग 87 अरब डॉलर का निर्यात करता है। जो कुल जीडीपी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। टैरिफ से यह निर्यात 10 फीसदी तक प्रभावित हो सकता है। जिससे देश की GDP में 0.2 से 0.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। भारतीय उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाएंगे , जिससे भारत को बांग्लादेश,वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों से पर्तिस्पर्धा में नुक्सान हो सकता है। क्योंकि इन देशों पर कम टैरिफ लागू है। अमेरिका अन्य देशों ने आयात कर सकता है।

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, आज की मुख्य खबरें

Tariff on India: भारत की जवाबी कार्रवाई

भारत सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह अमेरिकी आयात पर जवाबी टैरिफ लगा सकता है। इससे पहले भारत ने 2019 में बादाम, सेब और स्टील पर किया गया था। भारत अमेरिकी दवाओं, तकनीकी उपकरणों और कृषि उत्पादों पर टैरिफ लगा सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top