Principality Of Sealand विश्व का सबसे छोटा देश है। सीलैंड का अपना राष्ट्रध्वज है। यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। यह Roughs Tower पर स्थित है।
Principality Of Sealand
सीलैंड को आधिकारिक तौर पर Principality Of Sealand कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता हैं। हालांकि इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर किसी संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। यह एक माइक्रोनेशन है। जो उत्तरी सागर में इंग्लैंड के सफॉल्क तट के 12 किलोमीटर दूर एक पुराने किले रफ्स टावर पर स्थित है। इसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने जर्मन हमलों से बचाव के लिए बनाया था।
सीलैंड देश का क्षेत्रफल
Principality Of Sealand का क्षेत्र लगभग 4000 वर्ग मीटर है। यह एक बास्केटबाल के कोर्ट से भी छोटा है। सीलैंड एक मानव निर्मित किला है। जो दो बड़े समुद्री खंबो पर टिका हुआ है। यह समुद्र के बीच में स्थित है। इसमें रहने के लिए छोटी सी जगह मौजूद है। इस पर एक हेलीपैड बना हुआ है। यह इतना छोटा है कि इसे Google Map पर भी ढूँढना मुश्किल है।
सीलैंड की आबादी
साल 2002 की जनगणना के अनुसार, यहां केवल 27 लोग रहते थे। लेकिन 2015 में यहां केवल दो लोग रहने लगे। ये दोनों प्रिंस माइकल और उनकी पत्नी हैं। सीलैंड का संचालन रॉय बेटस (Roy Bates) परिवार द्वारा किया जाता है। रॉय बेटस के बाद उनके बेटे माइकल बेटस इस रियासत के संचालक हैं।
कब हुआ आजाद
सीलैंड को 1967 रॉय बेटस ने आजाद देश घोषित किया था। रॉय ने खुद को इस रियासत का राजकुमार घोषित किया था और अपने परिवार के साथ यहां रहने लगे थे। वर्तमान में उनके बेटे माइकल इस रियासत के राजकुमार हैं।
1968 में ब्रिटिश सरकार ने सीलैंड पर बेटस के कब्जे को अवैध करार देते हुए अदालत का रुख किया था। अदालती फैसले में यह माना गया था कि सीलैंड इंग्लैंड के जल क्षेत्र से बाहर है, इसलिए ब्रिटिश कानून वहां लागू नहीं होते। इससे सीलैंड को अपनी स्वतंत्रता का दावा करने में मदद मिली।
सीलैंड का अपना संविधान है, अपनी मुद्रा और पासपोर्ट है। सीलैंड का अपना राष्ट्रध्वज है। इस देश में आजीविका का कोई साधन नहीं है। शुरुआत में बेटस फैमिली ने डोनेशन और पर्यटन से आय अर्जित की थी। बेटस स्पेन को समुद्री भोजन निर्यात करते थे। जिससे उनकी आय होती थी।
सीलैंड का इतिहास और स्थापना
सीलैंड का निर्माण दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुआ था। जब ब्रिटिश आर्मी ने रफ्स टावर को एक सैन्य किले के रूप में बनाया था। युद्ध के बाद इसे खाली छोड़ दिया गया था। 1966 में रॉय बेटस ने अपने रेडियो स्टेशन “एसेक्स रेडियों” को चलाने के लिए इस किले पर कब्जा किया था। 1967 में उन्होंने इसे स्वतंत्र रियासत घोषित किया और अपने परिवार के साथ रहने लगे।