Kantara Chapter1: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों रिएक्शन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection : ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को बहुत पसंद आ रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की है।

Kantara Chapter 1 मूल कांतारा (2022) का प्रीक्वल है। जो कर्नाटक के तुलनाड क्षेत्र की लोककथाओं , भूत प्रेत और पर्यावरण संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी। कांतारा चैप्टर 1 तमिल ,तेलुगु , कन्नड़ और हिंदी भाषाओँ में बनी। रिलीज के छह दिन यह हिट साबित हुई।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection

फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कमाई के मामले में तहलका मचा दिया। यह सबसे तेज वीकेंड बनाने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है। इसके अलावा यह 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। नीचे फिल्म की 6 दिन की टोटल कमाई का विवरण दिया गया है।

कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के आंकड़े

  • 2 अक्टूबर : 61.85  करोड़ रुपए
  • 3 अक्टूबर : 45.4 करोड़
  • 4/10/2025 : 55 करोड़
  • 5 अक्टूबर : 63 करोड़ रुपए
  • 6 अक्तूबर : 31.25 करोड़

भारत में नेट कलेक्शन : 256.83 करोड़ रुपए। यह मूल कांतारा के पहले वीकेंड से भी बेहतर है। वहीँ फिल्म का भारत ग्रॉस कलेक्शन लगभग 305 करोड़ रुपए है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4 दिनों 319.20 करोड़ रुपए और 6 दिनों में यह 370 करोड़ रुपए के नजदीक पहुंच गया। यह कर्नाटक में 100 करोड़ क्रॉस कर चुकी है।

Kantara Chapter 1: दर्शकों की प्रतिक्रिया

कांतारा चैप्टर 1 फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली जुली रही है, लेकिन कुल मिलकर सकारात्मक रही है। फिल्म ट्विटर , रेडिट और यूट्यूब पर #KantaraChapter1 के साथ ट्रेंड कर रही है।

कांतारा चैप्टर 1 के सकारात्मक पहलु

निर्माता निर्देशक ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस दर्शकों को भा रही है। उनके अभिनय , डायलॉग डिलीवरी और डांस सींस की भरपूर तारीफ हो रही है। दर्शक ऋषभ शेट्टी के जादू का लोहा मान रहे हैं।

कर्नाटक के जंगलों ,फेस्टिवल सींस और VFX को पंसद किया जा रहा है। फिल्म के सेकंड हाफ को मैजिक कहा जा रहा है, जहाँ एक्शन और डेवोशनल एलिमेंट चरम पर हैं। कल्चरल वैल्यू के कारण कन्नड़ दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है।

कांतारा के नकारात्मक पहलु

कई दर्शकों यह फिल्म बोरिंग लग रही है। फिल्म 2.5 घंटे लंबी है,  यह पहलु दर्शकों को खल रहा है। नॉन कन्नड़ दर्शकों को कल्चरल रेफरेंस समझने में दिक्कत आ रही है।

ओवरआल वर्ड ऑफ़ माउथ

सेकंड हाफ की वजह से दर्शकों को Kantara Chapter 1 फिल्म पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर 70-80% रिव्यूज पॉजिटिव हैं। कुल मिलाकर दर्शकों के रिव्यू पॉजिटिव हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top