Puja Gupta Kajal Kumari Supaul News: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में पूजा गुप्ता और काजल कुमारी नाम की दो युवतियों में आपस में शादी रचा ली है। दोनों दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थीं।
पूजा और काजल की शादी
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ काजल कुमारी और पूजा गुप्ता नाम की दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली है। दोनों की शादी की का समाचार और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Puja Gupta Kajal Kumari Supaul News
Puja Gupta Kajal Kumari की मुलाकात करीब दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें लड़कों में या जिस्मानी रिश्तों में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने इस रिश्ते को भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित बताया।
कौन हैं पूजा गुप्ता और काजल कुमारी, जिन्होंने रचाई शादी ?
पुजा गुप्ता बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गौशाला चौक की रहने वाली हैं। पूजा की उम्र 21 वर्ष है। उनके पिता का नाम संतोष गुप्ता है। 18 वर्षीय काजल कुमारी शंकरपुरा थाना क्षेत्र के मौरा बघेला की निवासी हैं। काजल के पिता का नाम शंभू यादव है। दोनों त्रिवेणीगंज के एक मॉल में काम करती हैं। वे सेक्टर 18 में एक किराए के मकान में साथ रह रही हैं।
काजल और पूजा की शादी कैसे हुई ?
23 दिसंबर 2025 देर रात को दोनों त्रिवेणीगंज के मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं। जहाँ दोनों ने सादे तरीके से शादी की रस्में पूरी कीं। इस शादी में पूजा दूल्हा बनीं और काजल दुल्हन बनीं। दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीती-रिवाज से मंदिर में 7 फेरे लिए। मंदिर में हुई शादी में कम लोग थे। शादी के लिए पारंपरिक हवन कुंड नहीं था इसलिए दोनों ने गैस चूल्हे को बीच में रखा और फेरे लिए। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीने मरने की कसमें खाई। इस शादी में कोई पंडित नहीं था। सबकुछ सादगी से हुआ।
Puja Gupta Kajal Kumari की शादी News कैसे फैली ?
शादी के बाद जब 24 दिसंबर को अपने सेक्टर 18 स्थित कमरे में पहुंची तो पड़ोसियों ने ये खबर फैला दी। वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोग वीडियो बनाने लगे। लोगों ने ही Puja Gupta Kajal Kumari की शादी के वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पूजा और काजल की शादी पुरे सुपौल जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Puja Gupta Kajal Kumari शादी को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं
Puja Gupta Kajal Kumari की इस अनौखी शादी को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आपसी सहमति का मामला बता रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं। अभी तक कोई क़ानूनी कार्रवाई की खबर नहीं है। दोनों बालिग हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं।
यह मामला सामाजिक नियमों को चुनौती देने वाली प्यार की सीमा को दर्शाता है। दोनों, Puja Gupta Kajal Kumari का यह निजी और भावनात्मक निर्णय है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है।
अंग्रेजी में पढ़ें : Puja Gupta and Kajal Kumari recently tied the knot in a unique ceremony, taking seven vows while using a gas stove in the temple as a witness. This unconventional wedding has sparked conversations about tradition and modernity in marital practices.




