Neeraj Chopra wedding reception:भारत के प्रसिद्ध जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी मोर संग दिल्ली में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। शादी स्वागत समारोह 28 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में हुआ। जहां पीएम मोदी समेत प्रमुख हस्तियां पहुंचीं।
Neeraj Chopra और हिमानी मोर की शादी की रिसेप्शन पार्टी
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और हिमानी मोर (Himani Mor) ने 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल जिले के एक बड़े होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसके दो दिन बाद नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी संग दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।
Neeraj Chopra और Himani Mor की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं ये प्रमुख हस्तियां
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ग्रैंड पार्टी में सरप्राइज विजीट किया। वे करीब 10 मिनट तक नवविवाहित जोड़े के साथ। पीएम मोदी ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी के अलावा इस ग्रैंड रिसेप्शन में खेल और राजनीती जगत की प्रमुख हस्तियां पहुंचीं।
- पीएम मोदी ने हिमानी चोपड़ा और Neeraj Chopra को बधाई दी और भगवान राम की मूर्ति भेंट कीं।
हिमानी मोर से Neeraj Chopra की शादी
नीरज चोपड़ा और हरियाणा के लारसौली में जन्मी हिमानी मोर ने 25 जनवरी 2025 को गुपचुप तरीके से हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई थी। इस विवाह में नीरज और हिमानी मोर के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बता दें, Neeraj Chopra और हिमानी हरियाणा के निवासी हैं। दोनों खेल जगत से जुड़े हुए हैं। शादी सादे तरीके से हुई थी। शादी के करीब 11 महीने बाद नीरज और हिमानी मोर ने दो वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। पहला रिसेप्शन 25 दिसंबर को करनाल में और दूसरा 28 दिसंबर 2025 को दिल्ली में दिया।
नीरज चोपड़ा का परिवार
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खुंदरा गाँव में हुआ। वे एक किसान परिवार से हैं। उनका जॉइंट फैमिली है। उनके परिवार में 4 भाई हैं। जिनमें से केवल नीरज चोपड़ा ही खेल और आर्मी से जुड़े हुए हैं। Neeraj Chopra के पिता का नाम सतीश कुमार चोपड़ा है, वे पेशे से किसान हैं। उनकी माता का नाम सरोज देवी है , जो एक गृहिणी हैं। नीरज को दो बहनें हैं। एक का नाम संगीता चोपड़ा है। संगीता शादी के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहती हैं। दूसरी बहन सरिता चोपड़ा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। नीरज के चाचा ने ही उनकी खेल रूचि को बढ़ावा देने में मदद की।
हिमानी मोर का परिवार
हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत जिले के लारसौली गांव में पैदा हुई। 25 वर्षीय Himani Mor का पैतृक घर लारसौली में GT Road के नजदीक है। हिमानी एक एथलीट परिवार से आती हैं। वे टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए खेला है। उन्होंने 2016 में मलेशिया में वर्ल्ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 2017 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी हिस्सा लिया।
हिमानी मोर की शिक्षा
हिमानी मोर की स्कूलिंग सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से हुई। हिमानी मोर ने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पोलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। Himani Mor ने अमेरिका की फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। हाल ही में उन्होंने 1.5 करोड़ की नौकरी की ऑफर ठुकराई। वे अपना बिजनेस करती हैं। इसके अलावा हिमानी Neeraj Chopra के इवेंट्स को भी मैनेज करती हैं।
हिमानी के पिता का नाम चांद मोर है। उनके भाई का नाम हिमांशु मोर है, जो एक टेनिस प्लेयर हैं। सोनीपत के एक अन्य एथलीट सुमित नांगल से भी उनका स्कूली कनेक्शन है। वे टेनिस स्टार राफेल नडाल को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उनका परिवार खेल कूद को बढ़ावा देता है।





