Delhi court acquits Arvind Kejriwal, Manish Sisodia

Delhi court ने शराब नीति घोटाले में अरविंद केजीरवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 को किया बरी, रो पड़े केजरीवाल

Delhi court acquits Arvind Kejriwal, Manish Sisodia: दिल्ली की शराब नीति घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया है।

Delhi court का फैसला

Delhi court के फैसले की मुख्य बातें

  • Delhi court ने कहा कि सीबीआई के पास आरोपों के समर्थन में पर्याप्त और ठोस सबूत नहीं थे।
  • पुरे मामले में कोई बड़ी साजिश या आपराधिक इरादा नहीं पाया गया।
  • CBI की चार्जशीट में गंभीर कमियां बताई गई।
  • सीबीआई को कोर्ट ने फटकार लगाई कि बिना मजबूत प्रमाण के आरोप लगाए गए।
  • अदालत ने आरोप तय करने से इंकार करते हुए सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी।
  • कोर्ट ने सीबीआई जांच अधिकारीयों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश की।

यह फैसला सीबीआई के केस में आया है जहां आरोप था कि 2021-21 की दिल्ली की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार हुआ। जिसमें दक्षिण लॉबी से रिश्वत आदि शामिल थे। केजरीवाल को इस केस में पहले गिरफ्तार किया गया था और वे जमानत पर बाहर थे।

Delhi court के फैसले पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

फैसले के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा :

  • केजरीवाल भ्र्ष्ट नहीं है ….मैंने जिंदगी में ईमानदारी के सिवाय कुछ भी नहीं कमाया।
  • कोर्ट ने साबित कर दिया कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।
  • उन्होंने इसे स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश बताया है।
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह ने AAP को खत्म करने की साजिश की।
  • केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जूठे केस बनाकर उन्हें जेल भेजा और अब सच्चाई सामने आ गई है।
  • उन्होंने कहा कि भगवान हमारे साथ हैं।

मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया

मनीष सिसोदिया ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए सीबीआई पर निशाना साधा :

ED केस अभी बाकि है

आप ने इसे सत्य की जीत बताते हुए बीजेपी को माफ़ी मांगने के लिए कहा। सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि ED का अलग केस अभी बाकि है लेकिन सीबीआई के केस में क्लीन चिट एक बड़ी राहत है। कोर्ट का यह फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top