Regional Sports Officer Rinku Singh

Rinku Singh बने क्षेत्रीय खेल अधिकारी, CM योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया

Regional Sports Officer: उत्तर प्रदेश सरकार ने रिंकू सिंह को क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। यह खुशखबरी आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले आई है।

रिंकू सिंह बने क्षेत्रीय खेल अधिकारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक 4 दिन पहले यूपी सरकार ने अधिकारी की नौकरी दी है। रिंकू को अब क्षेत्रीय खेल अधिकारी के रूप में भी जाना जाएगा। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश अंतराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत हुई है। इसमें ओलंपिक, पैरा-ओलंपिक, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स आदि अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाडियों को सरकारी पदों पर सीधी भर्ती का प्रावधान है। रिंकू सिंह ने भारत के लिए 45 टी20 अंतराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 655 रन बनाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे Rinku Singh को Regional Sports Officer भर्ती पत्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में रिंकू सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। KKR मैनेजमेंट ने आज रिंकू सिंह को एक दिन के कार्यक्रम के लिए छुट्टी दे दी है।

Rinku Singh के अलावा ये खिलाड़ी भी नियुक्त

  • पैरा ओलंपिक एथलीट परवीन कुमार और पेरिस ओलंपिक हॉकी पदक राज कुमार पॉल को पुलिस उप अधीक्षक बनाया गया।
  • अजित सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है।
  • प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा 9 अन्य खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें कांस्य प्रतिमा, प्रमाण पत्र और 3.11 लाख रुपए नकद इनाम शामिल हैं। 14 खिलाडियों को अंतराष्ट्रीय पदकों के लिए अतिरिक्त पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

वेतन और सुविधाएं

आधिकारिक तौर पर वेतन की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का पद अन्य राज्य अधिकारी पदों जैसे नायब तहसीलदार के समान है।

  • बेसिक पे : 35,400 प्रति माह सैलरी
  • टोटल इन हैंड सैलरी : DA,HRA और अन्य भत्तों सहित 50000 से 60000 मासिक
रिंकू सिंह की पृष्ठभूमि

28 वर्षीय रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL में शानदार फिनिशिंग से नाम कमाया है। उन्हें KKR ने 2018 में 80 लाख में खरीदा था। अब वे आईपीएल 2026 के लिए रिटेन हैं। यह सरकारी पद उनके अंतराष्ट्रीय योगदान का सम्मान है। जो क्रिकेट करियर के साथ-साथ स्थिर नौकरी भी देता है। ये पद खेल संबंधी है और उनकी क्रिकेट जारी रहेगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top