Judge Aman Kumar Sharma suicide case: दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने कथिततौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
अमन कुमार शर्मा सुसाइड केस
30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अपने घर के बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Judge Aman Kumar Sharma की आत्महत्या का मामला
2 मई 2026 को शनिवार के दिन दोपहर करीब 1:45 बजे सबदरजंग पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल आई। जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके ग्रीन पार्क स्थित घर के बाथरूम में पंखे से लटका मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुरुआती जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिवार के बयानों और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।
मरने से पहले Judge Aman Kumar ने पिता को किया फोन
जज शर्मा ने 1 मई को रात के 10 बजे अलवर में अपने पिता को फोन किया। उन्होंने कहा ,”पापा मेरा जीना मुश्किल हो गया है। मैं बहुत परेशान हूं। आप तुरंत दिल्ली पहुंचे। ”
Judge Aman Kumar के परिवार का ब्यान
परिवार के अनुसार, घर पहुंचने पर अमन कुमार की पत्नी स्वाति ने देरी से दरवाजा खोला। अंदर झगड़ा हुआ। जज रो रहे थे। कुछ देर बाद शोर थम गया। पिता ने पूछा तो स्वाति ने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता। मोबाइल बाथरूम में बज रहा था। पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा गया तो शव मिला।
Judge Aman Kumar Sharma ने क्यों की आत्महत्या ?
- परिवार वालों का कहना है कि पिछले दो महीनों से पारिवारिक कलह चल रही थी।
- पत्नी स्वाति और उनकी बहन निधि मलिक द्वारा जज शर्मा का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था।
- निधि मलिक घरेलू मामलों में दखल दे रही थी। अमन के पिता के अनुसार घर का नियंत्रण निधि के हाथ में था।
- अमन पिछले कुछ समय से काफी परेशान थे।
- पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
Judge Aman Kumar Sharma कौन थे ?
- उम्र : लगभग 30 साल।
- पद : नार्थ ईस्ट दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में District Legal Services Authority थे।
- करियर : 2021 में न्यायिक सेवा शुरू की थी।
- उन्होंने सिवल जज के रूप में कई केस हैंडल किए।
- वे मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले से थे।




