Joheirry Mola wins the Miss World 2026 crown: मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं विजेता, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 से बाहर।
Joheirry Mola wins the Miss World 2026 crown
वियतनाम में हुआ 73वां मिस वर्ल्ड फाइनल, स्पेन और मलेशिया की सुंदरियां रहीं रनर-अप
वियतनाम के न्हा त्रांग शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला डोमिंग्वेज ने खिताब अपने नाम कर लिया। दुनियाभर की खूबसूरत प्रतियोगियों के बीच हुए इस मुकाबले में जोहेरी ने बाजी मारते हुए मिस वर्ल्ड 2026 का ताज पहना। यह मिस वर्ल्ड पेजेंट का 73वां संस्करण था, और अप्रैल 2 स्क्वायर, न्हा त्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
पिछली विजेता ने Joheirry Mola को पहनाया ताज
मिस वर्ल्ड 2026 की नई विजेता जोहेरी मोला को थाईलैंड की पिछले साल की विजेता ओपल सुचाता चुआंगसरी ने ताज पहनाकर अपनी उत्तराधिकारी घोषित किया। कार्यक्रम के दौरान फाइनलिस्ट्स से उनके “ब्यूटी विद अ पर्पज” (Beauty With a Purpose) प्रोजेक्ट्स से जुड़े सवाल-जवाब भी हुए, जिसमें जोहेरी के जवाबों ने जजों को खासा प्रभावित किया।
जोहेरी मोला डोमिंग्वेज ने यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है। वे “वॉयसेज ऑफ टुमॉरो” नाम की संस्था की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं, जो कमजोर समुदायों के बच्चों और युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करती है।
Joheirry Mola विजेता और रनर-अप कौन-कौन रहीं
मिस वर्ल्ड 2026 के फाइनल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालीं प्रतियोगियों के नाम इस प्रकार हैं:
– फर्स्ट रनर-अप: स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस
-सेकंड रनर-अप: मलेशिया की तानुसिया चेट्टी
टॉप-6 फाइनलिस्ट्स में इरिट्रिया की स्निट हबतीब (पीपल्स चॉइस), स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस (यूरोप), मलेशिया की तानुसिया चेट्टी (ब्यूटी विद अ पर्पज), मेजबान देश वियतनाम की ले न्गुयेन बाओ न्गोक (एशिया और ओशिनिया), डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला (अमेरिकाज़ और कैरिबियन) और साउथ अफ्रीका की रोमांडा होम्बिर (अफ्रीका) शामिल थीं।
भारत की निकिता पोरवाल का सफर टॉप-40 पर थमा
भारत की ओर से इस साल मिस वर्ल्ड में मध्य प्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल ने हिस्सा लिया था। निकिता ने बीते साल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता था और पेजेंट की दुनिया में आने से पहले वे टीवी एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
इस बार निकिता पोरवाल का सफर टॉप-40 तक तो पहुंचा, लेकिन वे टॉप-20 में जगह नहीं बना पाईं और खिताब से चूक गईं। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए निकिता के सफर की सराहना की और मिस वर्ल्ड मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका आभार जताया।
Miss World 2026 : एक नजर
विजेता : जोहेरी मोला (Joheirry Mola) डोमिंग्वेज (डोमिनिकन रिपब्लिक )
फर्स्ट रनर-अप : एलिजाबेथ रेयनेस (Elizabeth Reynes स्पेन )
सेकंड रनर-अप : तानुसिया चेट्टी ( Tanusia Chetty मलेशिया )
भारत का प्रदर्शन: निकिता पोरवाल ( टॉप-40 में जगह नहीं बनी)
Miss World 2026 के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर सुंदरता, बुद्धिमत्ता और सामाजिक सरोकार के मेल को दुनिया के सामने पेश किया। डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए यह गर्व का पल है, वहीं भारतीय प्रशंसक निकिता पोरवाल के प्रदर्शन को लेकर मिश्रित भावनाओं के साथ अगले साल के मुकाबले का इंतजार करेंगे।
ये भी पढ़ें : Ethel Caterham 117 साल की हुईं—सबसे बुज़ुर्ग महिला; जानिए उनके बारे में सब कुछ
Cristiano Ronaldo और Georgina ने रचाई शादी, तस्वीरें वायरल
Janvi Jindal: सबसे अधिक Guinness World Records बनाने वाली भारतीय महिला
Imran Khan के बारे में सनसनीखेज खब्रर, पूर्व पाक पीएम की हत्या !





