Ethel Caterham, the oldest living person, has turned 117

Ethel Caterham 117 साल की हुईं—सबसे बुज़ुर्ग महिला; जानिए उनके बारे में सब कुछ

Ethel Caterham turns 117: दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित व्यक्ति एथेल कैटरहैम ने 21 अगस्त 2026 को अपना 117वां जन्मदिन मनाया। ब्रिटेन की यह महिला इतिहास में पहली ब्रिटिश हैं जो 117 साल की उम्र तक पहुंचीं। वे अप्रैल 2025 से दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित व्यक्ति का खिताब संभाले हुए हैं।

Ethel Caterham कौन हैं ?

एथेल मे कैटरहैम (जन्म नाम कॉलिन्स) का जन्म 21 अगस्त 1909 को हैम्पशायर के शिप्टन बेलिंजर में हुआ था। वे आठ भाई-बहनों में दूसरी सबसे छोटी थीं। बचपन टिडवर्थ, विल्टशायर में बीता। उनकी एक बहन ग्लैडिस 104 साल तक जीवित रहीं।

18 साल की उम्र में एथेल ने अकेले जहाज से तीन हफ्ते की यात्रा कर भारत पहुंचीं। वहां उन्होंने एक ब्रिटिश सैन्य परिवार के साथ नानी का काम किया। यह उनके साहस और जीवन के प्रति उत्साह का शुरुआती उदाहरण था।

Ethel Caterham का पति कौन है ?

1931 में इंग्लैंड लौटने के बाद एक डिनर पार्टी में उनकी मुलाकात नॉर्मन कैटरहैम से हुई। 1933 में सालिसबरी कैथेड्रल में शादी हुई। नॉर्मन ब्रिटिश आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बने। दोनों हांगकांग और जिब्राल्टर में रहे। हांगकांग में एथेल ने एक नर्सरी स्कूल शुरू किया जहां वे बच्चों को अंग्रेजी, खेल और क्राफ्ट सिखाती थीं। उनके दो बेटियां हुईं। पति 1976 में गुजर गए। दोनों बेटियां भी अब नहीं रहीं।

Ethel Caterham की हॉबीज

एथेल 97 साल की उम्र तक कार चलाती रहीं। ब्रिज खेलना उनका शौक था। 2020 में 110 साल की उम्र में कोविड-19 से संक्रमित हुईं लेकिन बच गईं। आज वे सरे के लाइटवाटर स्थित केयर होम में रहती हैं। वहां उनके नाम पर “एथेल गार्डन” है जहां वे धूप सेंकना और पक्षियों की आवाज सुनना पसंद करती हैं।

Ethel Caterham की ऐतिहासिक उपलब्धियां
  • अप्रैल 2025 में ब्राजील की इनाह कानाबारो लुकास के निधन के बाद दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित व्यक्ति बनीं।
  • ब्रिटिश इतिहास की सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति (पहले का रिकॉर्ड 32 साल से टूटा नहीं था)।
  • 1900 के दशक में जन्मी आखिरी मान्य व्यक्ति।
  • किंग एडवर्ड VII के शासनकाल की आखिरी जीवित प्रजा।
  • सितंबर 2025 में किंग चार्ल्स III से मुलाकात हुई। उन्होंने किंग को याद दिलाया कि 1969 में प्रिंस ऑफ वेल्स बनते समय “सारी लड़कियां उन पर मरती थीं”
Ethel Caterham की लंबी उम्र का राज क्या है ?

एथेल खुद बताती हैं कि लंबी उम्र का रहस्य है—हर मौके को “हां” कहना, सकारात्मक सोच रखना, हर चीज में संयम बरतना, बहस से बचना और जो मन करे वही करना।

117 साल की उम्र में भी वे परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने कहा, “117 साल की उम्र में भी कई नए अनुभव हुए—लामा को छूना और किंग का हाथ पकड़ना।”

इतिहास की जीवित कड़ी

एथेल कैटरहैम सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि बीते सौ साल से ज्यादा के इतिहास की जीवित कड़ी हैं। दो विश्व युद्ध, टाइटैनिक, रूसी क्रांति, चांद पर कदम और डिजिटल युग—सब कुछ उन्होंने अपनी आंखों से देखा। उनकी कहानी साहस, सकारात्मकता और जीवन के प्रति प्यार की मिसाल है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top