Savitribai Shankar Deepke; अभिजीत दीपके की दादी का निधन

Savitribai Shankar Deepke, अभिजीत दीपके की दादी का निधन

Savitribai Shankar passes away: अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का महाराष्ट्र के हिंगोली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवार में मातम, अभिजीत दिल्ली पुलिस हिरासत में।

अभिजीत दीपके की दादी Savitribai Shankar का निधन

एक तरफ दिल्ली पुलिस की हिरासत, दूसरी तरफ घर में मातम। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

Abhijeet Deepke की दादी का 85 वर्ष की उम्र में निधन

85 वर्षीय सावित्रीबाई ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वे उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। परिवार के अनुसार उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। गांव में शोक का माहौल है।

दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं अभिजीत दीपके

Abhijeet Deepke इस समय दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर विमान के अंदर ही पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों सौरव दास तथा आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया।

अंतिम संस्कार की तैयारियां का रह है परिवार

अभिजीत के माता-पिता भगवान दीपके और अनीता छत्रपति संभाजीनगर में थे। दादी के निधन की खबर मिलते ही वे हिंगोली के लिए रवाना हो गए। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।

क्या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे दीपके ?

इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अभिजीत दीपके को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं। परिवार इस कठिन घड़ी में उनके साथ होने की उम्मीद लगाए बैठा है।

एक ओर राजनीतिक गतिविधियां और हिरासत, दूसरी ओर घर में अपनों का वियोग। अभिजीत दीपके के परिवार के लिए यह समय बेहद दर्दनाक साबित हो रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top