CJP Protest 2.0 in Delhi : दिल्ली में आज CJP के जंतर मंतर प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट। बॉर्डर सील, भारी पुलिस बल, दिल्ली मेट्रो-ट्रेन प्रभावित। दिल्ली पुलिस, केंद्र और CJP के ताजा बयान।
दिल्ली आज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी कर दी गई है कि राजधानी की सीमाएं लगभग सील नजर आ रही हैं। भारी पुलिस बल, बैरिकेडिंग और कई प्रतिबंधों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
CJP Protest in Delhi today: क्यों हो रहा है प्रदर्शन ?
CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी संगठन का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में बड़े पैमाने पर नाम काटे गए और प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। प्रदर्शन की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है, फिर भी CJP इसे शांतिपूर्ण तरीके से करने पर अड़ा हुआ है।
CJP Protest को लेकर दिल्ली पुलिस का रुख
दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस संयुक्त आयुक्त नुपूर प्रसाद के अनुसार, CJP का आवेदन निर्धारित समय से बहुत देर से आया। पहले के प्रदर्शनों में नियमों का पालन न होने का हवाला भी दिया गया। नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। एक खुले खत में पुलिस ने लिखा कि वर्दी के पीछे भी इंसान है और सुरक्षा सबका फर्ज है।
शहर में 20 हजार से 30 हजार तक सुरक्षा कर्मी तैनात बताए जा रहे हैं। जंतर मंतर के आसपास कई परतों वाली बैरिकेडिंग की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल और कैमरे लगाए गए हैं।
बॉर्डर पर सख्ती
दिल्ली-नोएडा, बहादुरगढ़, बदरपुर, गाजीपुर, टिकरी और अन्य बॉर्डर्स पर कड़ी चेकिंग हो रही है। कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पड़ोसी राज्यों को भी अलर्ट किया गया है।
दिल्ली यातायात और अन्य पाबंदियां
- कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास पर पाबंदी।
- ड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द या प्रभावित।
- जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं सीमित।
- कई सड़कों पर डायवर्जन।
- कुछ बाजार और शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश।
सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बंद न रखने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा कि दिल्ली में प्रतिबंध आनुपातिक होने चाहिए और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
सीजेपी प्रोटेस्ट पर केंद्र सरकार का रुख
केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस से समन्वय बनाए रखने और एहतियाती कदम उठाने को कहा। गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त केंद्रीय बल उपलब्ध कराए हैं।
CJP के बयान
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शन होगा। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19 का हवाला देते हुए शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार जताया। दीपके ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार भी किया जाता है तो आंदोलन नहीं रुकेगा। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं से डरने की जरूरत नहीं।
दिल्ली में मौजूदा स्थिति कैसी है ?
जंतर मंतर इलाका भारी सुरक्षा घेरे में है। पुलिस शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दे रही है, जबकि CJP समर्थक अपने हक की बात कर रहे हैं। आम नागरिकों को सलाह दी जा रही है कि अनावश्यक आवाजाही से बचें और ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर रखें।






