Virat Kohli became the first cricketer in the world to make 100 million followers on Instagram

कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बार पिच पर नहीं बल्कि एक और शतक तय किया है । वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलीयन फॉलोअर्स रखने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं ।

32 वर्षीय विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया प्रशांत एरिया के पहले व्यक्ति भी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) ने एक ट्वीट किया,” विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन को हिट करने वाले पहले क्रिकेट स्टार बन गए हैं ।

कप्तान कोहली इंस्टाग्राम पर चौथे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो 265 मिलीयन फॉलोअर्स के साथ अर्जेंटीना के फुटबॉल कप्तान और एफसी बार्सिलोना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और ब्राजील के नेमार से आगे हैं । जो क्रमशः186 मिलियन और 147 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है ।

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन की क्लब में अन्य हॉलीवुड अभिनेता और पूर्व पहलवान ड्वेन जॉनसन , अमरीकी पॉप सिंगर बेयोंस और एरियाना ग्रांडे है।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले किंग कोहली के नाम टेस्ट मैचों में 27 शतक और वनडे क्रिकेट मैचों में 43 शतक हैं। बता दें , हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बने हैं । उनके घर नन्ही परी आई है ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top