देवोलीना भट्टाचार्य के बैली डांस को देख कर चौक गए फैंस, वीडियो देखकर कहा- संस्कार भूल गई गोपी

देवोलीना भट्टाचार्जी के बैली डांस को देख कर चौक गए फैंस, वीडियो देखकर कहा- संस्कार भूल गई गोपी

टीवी धारावाहिक साथ निभाना साथिया की गोपी बहू का एक हॉट वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी बैली डांस के शानदार मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को फैन खूब पसंद कर रहे हैं।

बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपने फोटोशूट और बोल्ड वीडियोस को लेकर खूब सुर्खियों में है। हाल ही में गोपी बहू ने कुछ ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिसकी वजह से वह चर्चा में है। देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म् इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह बैली डांस की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है। गोपी बहू का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर कई लोग तो इस कदर चौंक गए कि देवोलीना को गोपी बहू कहते हुए उन्हें संस्कारों की याद दिला रहे हैं।

गोपी बहु का हॉट अवतार

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद शेयर किया है। जिसमें वह अतरंगी ऑउटफिट में बैली डांस करती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने स्पोर्ट्स वियर के साथ कमर पर बैली डांस एक्सेसरीज पहनी हुई है। वीडियो में गोपी बहू बेहद शानदार तरीके से बेली डांस करती नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि उन्होंने हाल ही में बेली डांस की क्लास शुरू की है। इस डांस के दौरान देवोलीना के चेहरे के हाव भाव और हिप मूव्स देखने लायक हैं।

देखें देवोलीना का बैली डांस

अभिनेत्री ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,” अभ्यास, अभ्यास, अभ्यास, मुझे इस तरह का डांस करना बहुत प्यारा लगता है।  मैंने अभी ठीक से सीखा नहीं है ताकि पूरा वीडियो डाल सकूं। लेकिन मैं निश्चित रूप से कहती हूं कि जैसे ही यह कोर्स पूरा कर लूंगी, आपके साथ जरूर शेयर करुंगी। तब तक के लिए यह वीडियो इंजॉय करें।

देवोलीना के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए हैं कहा, ‘संस्कार भूल गई गोपी बहू ।’ जबकि दूसरे ने कहा, डांस थोड़ा धीरे से करो नहीं तो फिर से कमर में दर्द शुरू हो जाएगा। जबकि तीसरे ने कहा ‘स्टनर।’  इस तरह लोग उनके वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top