बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है । राहुल ने अथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर अपने प्यार का इजहार किया है ।

क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर खुलकर किया अपने प्यार का इजहार, देखें फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है । राहुल ने अथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर अपने प्यार का इजहार किया है ।

क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों में गहरा नाता रहा है। दोनों ही क्षेत्र में जहां शोहरत और पैसा है वही क्रिकेट और बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के रिलेशनशिप की खबरें भी आती रहती हैं। हालांकि कुछ खबरें सही होती हैं और कुछ अफवाहें भी होती हैं।  हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के रिश्ते को लेकर चल रही खबरों पर आधिकारिक मुहर लग गई है ।

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से मीडिया में आती रहती थी। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया लेकिन कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर जाहिर नहीं किया। अब केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार कर दिया है।

टी 20 मैच के बाद मनाया जन्मदिन

शुक्रवार के दिन 5 नवंबर को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का जन्मदिन था और वह इसी दिन दुबई में मौजूद थी। अथिया शेट्टी के जन्मदिन के समय भारत और स्कॉटलैंड का t20 वर्ल्ड कप मैच था। अथिया पूरे मैच के दौरान दुबई स्टेडियम में मौजूद थी और भारतीय टीम के साथ केएल राहुल को चीयर कर रही थी। केएल राहुल ने मैच में शानदार  अर्धशतक जड़ा और उसके बाद दोनों ने मिलकर अथिया शेट्टी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

कहा- हैप्पी बर्थडे माय लव अथिया शेट्टी

केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल ने अथिया को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा,” हैप्पी बर्थडे माय लव अथिया शेट्टी।” अथिया शेट्टी और केएल राहुल की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खूब कमेंट कर रहे हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, सानिया मिर्जा, श्यामी खेर, अहान शेट्टी जैसे कई सेलिब्रिटी ने इस पोस्ट पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें,क्रिकेटर केएल राहुल के साथ आथिया शेट्टी फोन बूथ में आई नजर,फोटो खूब हो रही है वायरल

Instagram पर देखें

केएल राहुल की इस पोस्ट पर खुद अथिया शेट्टी ने भी रिप्लाई में वाइटहट और ग्लोबल वर्ल्ड की इमोजी के साथ कमेंट किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भीदिल की इमोजी  के साथ कमेंट किया। फैंस भी क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की इस पोस्ट पर है खूब कमेंट कर रहे हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top