सोनू सूद ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की, जिसको लेकर ट्विटर यूजर उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहें हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर आए दिन अपनी तस्वीरें या अपने काम से जुडी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, लेकिन कंई बार लोगो को उनकी कोई बात अच्छी नहीं लगती तो उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ उनके साथ अब हुआ।
सोनू सूद ने शेयर की तस्वीरें
सोनू सूद ने अपनी कुछ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्टर ने पंजाब की मिट्टी की खुशबू के बारे में बताते हुए तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनू ने कैप्शन में लिखा, “मेरे पंजाब दी मिटटी दी खुशबू” तस्वीरों में सोनू सूद गोबर के उपलों के पास बैठे दिखाई दे रहें हैं
लोगो ने उड़ाया मजाक
अभिनेता की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग उनका मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहें हैं। कमेंट बॉक्स में लोग कमेंट करते हुए लिख रहें हैं सर ये मिटटी नहीं गोबर है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर आप जिसे मिटटी बोल रहे रहे हो वो गोबर है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “गोबर के पास बैठकर मिटटी की खुशबू बता रहे हैं।”
https://twitter.com/MdOsimAnSaRi3/status/1460472683196473344?s=20
मिट्टी की नही गोबर की बोलो🤣🤣🤣
— Gopal Agarwal (@gopalkrish2) November 16, 2021
एक यूजर ने बड़ा ही मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, “सर मिटटी की धुन में शायद आप बगल में रखा गोबर भूल गए हैं। तो दूसरे ने पाजी वो मिटटी नहीं गोबर की खुश्बू है। इस तरहं के ट्वीट कर लोग सोनू सूद की खिंचाई करते नजर आ रहे हैं, लेकिन एक बात तो जरूर है सोनू सूद के इस पोस्ट ने लोगो को एक बार हंसने का मौका जरूर दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद गरीबो और जरुरतमंदो की मदद करने की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इसके अलावा सोनू जल्द ही फिल्म पृथ्वीराज चौहान में भी नजर आएंगे।






